नई दिल्ली : केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर मीडिया से रूबरू हुए. उन्होंने रिकॉर्ड तोड़ वोटिंग के लिए बंगाल की जनता का अभिनंदन किया. उन्होंने कहा कि पहले चरण के लिए मतदान के सारे रिकॉर्ड्स टूट गए. बंगाल में बदलाव के लिए मतदान हुआ है.
शांतिपूर्ण और सुरक्षित मतदान हुआ. बंगाल में भाजपा का प्रचंड बहुमत आ रहा है. जनता ने बदलाव के लिए वोट किया. परिवर्तन का मतलब नया सीएम बनना नहीं. परिवर्तन का मतलब विकास की तेज रफ्तार है.
दीदी जाने वाली है, बीजेपी आने वाली है:
अमित शाह ने कहा कि हमारी टीम ने वोटिंग का आकलन किया है. हम 152 में से 110 सीटें जीत रहे हैं. भारत के पूर्व और पश्चिम में विकास होगा. भय जाने वाला है, भरोसा आने वाला है. दीदी जाने वाली है, बीजेपी आने वाली है.
दूसरे चरण में बिना डरे अपनी इच्छा से मतदान करें:
बंगाल का अगला मुख्यमंत्री, बंगाल का रहने वाला होगा. ममता बनर्जी सिर्फ अफवाह फैला रही हैं. 5 मई के बाद बंगाल में लड़कियां बाहर निकल सकेंगी. 5 मई के बाद कोई भतीजा टैक्स नहीं लगेगा. वसूली के सिंडिकेट को समाप्त कर देंगे. भ्रष्टाचार की जांच कराएंगे, सजा देंगे. दूसरे चरण में बिना डरे अपनी इच्छा से मतदान करें.