VIDEO: राजस्थान कांग्रेस में संगठन की चाल, सियासत और गुटबाजी, 100 ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षों के नामों का ऐलान, देखिए ये खास रिपोर्ट

जयपुर: राजस्थान की कांग्रेस के अंदर लंबे समय से अटकी पड़ी संगठनात्मक नियुक्तियों की शुरुआत हो चुकी है. 100 ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष घोषित कर दी गए हैं हालांकि हालांकि 300 ब्लॉक अध्यक्षों की सूची आनी शेष है .ऐसा पहली बार हुआ है कि जब ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षों की सूची एक साथ नहीं निकली.राजस्थान कांग्रेस के अंदर चल रही गुटबाजी के कारण जहां विवाद नही था ऐसे 50 विधानसभा क्षेत्रों के ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष की सूची पहले जारी हुई है.सीएम गहलोत,पीसीसी चीफ डोटासरा और सचिन पायलट के विधानसभा क्षेत्रों में ब्लॉक घोषित हो गए.

चुनावी साल है लिहाजा सियासी संगठन की मजबूती जरूरी है .फिर भी राजस्थान में कांग्रेस संगठन फिलहाल विपक्षी दल बीजेपी से पीछे है.बीजेपी में बूथ और पन्ना कार्यकारिणी अस्तित्व में आ चुकी है. वहीं कांग्रेस ने ढाई साल बाद जाकर 400 में से 100 ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष बनाए है, वो भी उदयपुर डिक्लेरेशन के कई दिनों बाद .अभी पहली सूची के जरिए कांग्रेस संगठन ने 50 विधान सभा क्षेत्रों को कवर किया है इनमें से सीएम अशोक गहलोत के विधानसभा क्षेत्र सरदारपुरा ,पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा के विधानसभा क्षेत्र लक्ष्मणगढ़ ,पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट के विधानसभा क्षेत्र टोंक के ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष घोषित हो गए.

इन मंत्रियों के क्षेत्र में बने ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष:
-मंत्री प्रमोद जैन भाया के विधानसभा क्षेत्र अंता-मांगरोल को मिले ब्लॉक अध्यक्ष 
-मंत्री हेमाराम चौधरी के विधानसभा क्षेत्र धोरीमन्न-गुड़ामलानी में ब्लॉक अध्यक्ष घोषित 
-मंत्री विश्वेंद्र सिंह के विधानसभा क्षेत्र डीग और कुम्हेर में ब्लॉक अध्यक्ष घोषित 
-मंत्री रामलाल जाट के विधानसभा क्षेत्र करेड़ा,मांडल सुहाना में ब्लॉक अध्यक्ष घोषित 
-मंत्री बीडी कल्ला के विधानसभा क्षेत्र बीकानेर, वेस्ट A व वेस्ट B में ब्लॉक अध्यक्ष घोषित 
-मंत्री अशोक चांदना के विधानसभा क्षेत्र हिण्डोली और नैनवां में ब्लॉक अध्यक्ष घोषित 
-मंत्री उदयलाल आंजना के विधानसभा क्षेत्र छोटीसादड़ी-निम्बाहेड़ा में ब्लॉक अध्यक्ष घोषित  
-मंत्री मुरारीलाल मीणा के विधानसभा क्षेत्र दौसा और लवाण में ब्लॉक अध्यक्ष घोषित 
-मंत्री परसादी लाल मीणा के विधानसभा क्षेत्र चांदसेन और लालसोट में ब्लॉक अध्यक्ष घोषित 
-मंत्री ममता भूपेश के विधानसभा क्षेत्र भांडारेज और सिकराय में ब्लॉक अध्यक्ष घोषित 
-मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास के विधानसभा क्षेत्र बनीपार्क व सिविल लाइंस में ब्लॉक अध्यक्ष घोषित 
-मंत्री लालचंद कटारिया के विधानसभा क्षेत्र झोटवाड़ा व वैशालीनगर में ब्लॉक अध्यक्ष घोषित 
-मंत्री सालेह मोहम्मद के विधानसभा क्षेत्र पोकरण और शंकरा में ब्लॉक अध्यक्ष घोषित 
-मंत्री बृजेंद्र बोला के विधानसभा क्षेत्र डिडवानिया और झुंझुनूं में ब्लॉक अध्यक्ष घोषित 
-मंत्री टीकाराम जूली के विधानसभा क्षेत्र मालाखेड़ा और उमरेड़ में ब्लॉक अध्यक्ष घोषित 
-मंत्री शकुंतला रावत के विधानसभा क्षेत्र बानसूर और नारायणपुर में ब्लॉक अध्यक्ष घोषित 
-मंत्री महेंद्रजीत सिंह मालवीया के विधानसभा क्षेत्र आनंदपुरी-बागीदोरा में ब्लॉक अध्यक्ष घोषित 
-मंत्री अर्जुन बामणिया के विधानसभा क्षेत्र बांसवाड़ा और छोटीसरवन में ब्लॉक अध्यक्ष घोषित 
-उप मुख्य सचेतक महेंद्र चौधरी, कुचामन और नावां में ब्लॉक अध्यक्ष घोषित 
-PCC चीफ गोविंद सिंह डोटासरा के विधानसभा क्षेत्र लक्ष्मणगढ़-नेछवा में ब्लॉक अध्यक्ष घोषित 
-सचिन पायलट के विधानसभा क्षेत्र टोंक शहर और टोंक देहात में ब्लॉक अध्यक्ष घोषित

इन कांग्रेस के दिग्गजों को मिले ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष:
-PCC चीफ गोविंद सिंह डोटासरा के विधानसभा क्षेत्र लक्ष्मणगढ़-नेछवा में ब्लॉक अध्यक्ष घोषित 
-सचिन पायलट के विधानसभा क्षेत्र टोंक शहर और टोंक देहात में ब्लॉक अध्यक्ष घोषित
-सीडब्ल्यूसी सदस्य रघुवीर मीना के यहां घोषित
-सलूंबर और सहाड़ा के ब्लॉक अध्यक्ष की घोषणा
-एआईसीसी सचिव धीरज गुर्जर के यहां घोषित
-जहाजपुर और कोटड़ी घोषित
-हरीश चौधरी के क्षेत्र बायतु और परेऊ को मिले ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने बीते दिनों बिरला सभागार में कांग्रेस के कार्यक्रम में पुरजोर तरीके से मांग रखी थी कि जिला और ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष घोषित किए जाए .जिससे संगठन को गति मिल सके.प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने दो दिनों में ऐलान का दावा किया था हालांकि ऐसा हो नहीं पाया .फिर भी कांग्रेस संगठन आगे बढ़ा है. PCC संगठन की पूरी तस्वीर तब साफ हो पाएगी जब प्रदेश कांग्रेस की कार्यकारिणी का पूरी तरह गठन हो जायेगा. अभी जिला कांग्रेस अध्यक्षों की घोषणा भी शेष है.

PCC को अभी तक इंचार्ज महासचिव की भी तलाश है.चुनावी साल में बिना अनुभवी सेना के गोविंद सिंह डोटासरा सफलता प्राप्त नहीं कर सकते. सूची में आंतरिक सियासत और गुटबाजी साफ तौर पर नजर आई है सचिन पायलट समर्थक विधायकों के विधानसभा क्षेत्रों के ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष घोषित होने बाकि है ,पायलट समर्थक मंत्रियों को ही फिलहाल ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मिले है!