जयपुर : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का एक और संवेदनशील फैसला लिया गया है. झुग्गी-झोपड़ियों में रह रहे घुमंतू लोगों के पक्के मकान सपना पूरा किया है. घुमंतू समाज के लिए यह मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की बड़ी सौगात है. JDA ने घुमंतू समुदाय के 473 परिवारों को मुफ्त फ्लैट आवंटित किए.
कल सुबह 10 बजे कॉस्टीट्यूशनल क्लब में आवंटन पत्र-चाबियां प्रदान करेंगे. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आवंटियों को आवंटन पत्र प्रदान करेंगे. विमुक्त, घुमंतू और अर्द्धघुमंतू परिवारों को उनके घर की चाबी मिलेगी. खुशियों की चाबी मेरा आवास मेरा अधिकार थीम पर कार्यक्रम होगा.
इससे पहले भी हजारों घुमंतू परिवारों के लिए जमीनों के पट्टे वितरित किए थे. घुमंतू बच्चों की पढ़ाई के लिए मोबाइल सरकारी स्कूल भी संचालित किए. 473 मुफ्त जेडीए फ्लैट्स के आवंटन से इन परिवारों का जीवन स्तर सुधरेगा.दर दर भटकने को मजबूर ये परिवार सम्मानजनक ढंग से मुख्यधारा से जुड़ सकेंगे.