अशोक गहलोत का बड़ा बयान, SMS अस्पताल में निजी ब्लड बैंकों से ब्लड नहीं लाने का नियम, जीवनरक्षक उपचार में ऐसी अव्यवस्था अस्वीकार्य

अशोक गहलोत का बड़ा बयान, SMS अस्पताल में निजी ब्लड बैंकों से ब्लड नहीं लाने का नियम, जीवनरक्षक उपचार में ऐसी अव्यवस्था अस्वीकार्य

जयपुरः अशोक गहलोत ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि SMS अस्पताल में निजी ब्लड बैंकों से ब्लड नहीं लाने का नियम है. जिसके कारण मरीजों को समय पर खून नहीं मिल पाता है. ऐसे में दलालों की सक्रियता जैसी खबरें बेहद चिंताजनक है. जबकि खुद विधानसभा में सरकार ने जवाब दिया था निजी ब्लड बैंकों से जुड़े ब्लड के रख-रखाव में अनियमितताओं या अवैध बिक्री की कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुईं. 

अब यदि शिकायतें नहीं हैं, तो फिर रोक क्यों लगाई गई है ? जीवनरक्षक उपचार में ऐसी अव्यवस्था अस्वीकार्य है. सरकार को तुरंत हस्तक्षेप कर SMS में रक्त उपलब्धता की व्यवस्था सुनिश्चित करनी चाहिए. बाहरी लाइसेंसी स्रोतों से आपातकालीन रक्त उपलब्ध कराने की स्पष्ट प्रणाली भी बनानी चाहिए.