असम: असम के काजीरंगा में ट्रक और मिनी बस की आमने-सामने टक्कर में कई लोगों की मौत हो गई है. शुरुआती मिली जानकारी के अनुसार कॉलेज छात्रों समेत 23 लोगों की मौत हो गई है. वहीं कई घायल हो गए हैं.
पुलिस और बचाव दल मौके पर मौजूद पहुंच गया है और बस से शवों को बाहर निकाला जा रहा है. फिलहाल इस बात की पुष्टी नहीं हुई है कि बस में कुल कितने यात्री सवार थे.
वहीं इस संबंध में असम सरकार के मंत्री अतुल बोरा ने पुष्टि कर दी है. अतुल बोरा घटनास्थल पर पहुंचे हैं. वह राहत एवं बचाव कार्यों की निगरानी कर रहे हैं. घायलों को कोहोरा मॉडल अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
असम के काजीरंगा में भीषण सड़क हादसा
-ट्रक और मिनी बस की आमने-सामने टक्कर
-हादसे में 23 छात्रों की मौत, कई घायल
-असम सरकार के मंत्री अतुल बोरा ने की पुष्टि