विधानसभा उपचुनाव के भी आए नतीजे, 5 अन्य राज्यों की 7 सीटों पर जारी हुए नतीजे

विधानसभा उपचुनाव के भी आए नतीजे, 5 अन्य राज्यों की 7 सीटों पर जारी हुए नतीजे

नई दिल्ली : विधानसभा उपचुनाव के भी नतीजे आए हैं. 5 अन्य राज्यों की 7 सीटों पर नतीजे जारी हुए हैं. इनमें भाजपा ने 4, कांग्रेस ने 2 और NCP (अजीत पवार गुट) ने 1 सीट जीती है. 

महाराष्ट्र की बारामती सीट से NCP की सुनेत्रा पवार की प्रचंड जीत हुई है. देश में विधानसभा चुनाव में सबसे बड़ी जीत का रिकॉर्ड बनाया है. 2 लाख 18 हजार 34 वोटों से सुनेत्रा पवार को जीत मिली. सुनेत्रा पवार को 97.5 प्रतिशत वोट मिले, प्रतिद्वंद्वी आरवाई घुटकडे को मात्र 935 वोट मिले है.