RCA Election: RCA चुनाव में नामांकन प्रक्रिया आज से शुरू, 26 सितंबर तक उम्मीदवार कर सकेंगे नामांकन

जयपुरः RCA चुनाव में नामांकन प्रक्रिया आज से शुरू होगी. अध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष,  संयुक्त सचिव और कार्यकारी सदस्य के लिए नामांकन कर सकेंगे. अध्यक्ष पद के लिए कई बड़े दावेदारों के नाम सामने आ सकते है. बता दें कि 26 सितंबर तक उम्मीदवार नामांकन कर सकेंगे, 27 सितंबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी.      

27 सितंबर को उम्मीदवारों की सूची जारी होगी. 28 सितंबर को नाम वापसी हो सकेगी. 28 सितंबर को पात्र उम्मीदवारों की सूची जारी होगी. 29 सितंबर को मतदान और इसी दिन चुनाव परिणाम घोषित किया जा सकता है.