विधानसभा सत्र... पानी का महकमा एक्टिव, जलदाय मंत्री कन्हैया लाल कल लेंगे विभागीय समीक्षा बैठक, देखिए खास रिपोर्ट

जयपुरः प्रदेश के जलदाय मंत्री कन्हैया लाल चौधरी कल बुधवार को जलदाय विभाग की एक महत्वपूर्ण विभागीय समीक्षा बैठक लेंगे. यह बैठक दोपहर 2:00 बजे जल भवन, जयपुर में आयोजित की जाएगी. बैठक में विभाग के समस्त मुख्य अभियंता एवं अतिरिक्त मुख्य अभियंता स्तर के अधिकारी उपस्थित रहेंगे. मंत्री बैठक के दौरान विभागीय कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश देंगे. 

विधानसभा का बजट सत्र कल से शुरू होने वाला है. इसके देखते हुए अब सरकार के मंत्री व विभागीय अफसर भी ए्क्टिव मोड में आ गए हैं. पानी से जुड़े कई अहम मुद्दे भी सदन में छाए रहेंगे, ऐस में जलदाय मंत्री कन्हैयालाल चौधरी ने बजट सत्र के पहले ही दिन अपने विभाग की अहम बैठक आहूत कर ली है. जल भवन में होने वाली इस बैठक में कुल सात प्रमुख एजेंडों पर विस्तार से चर्चा प्रस्तावित है.

एजेंडा 1
सबसे पहले विभाग में लम्बित जांच प्रकरणों, विशेष रूप से 17 सीसीए एवं
16 सीसीए से संबंधित मामलों की स्थिति की समीक्षा की जाएगी
मंत्री इन प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण पर जोर दे सकते हैं
प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता और गति लाई जा सकेगी

एजेंडा 2
दूसरे एजेंडे के तहत बजट घोषणा में शामिल कार्यों की प्रगति की समीक्षा की जाएगी
इसमें यह देखा जाएगा कि जिन योजनाओं की घोषणा बजट में की गई थी
उनके क्रियान्वयन की वर्तमान स्थिति क्या है और कहां-कहां अड़चनें आ रही हैं.

एजेंडा 3
तीसरे एजेंडे में जल जीवन मिशन की व्यापक समीक्षा होगी
वृहद परियोजना कार्यों,  OTMP (ऑपरेशन, ट्रांजिशन एंड मेंटेनेंस प्लान) कार्यों की प्रगति पर चर्चा होगी
अंतर-विभागीय मुद्दों पर चर्चा की जाएगी
ग्रामीण क्षेत्रों में हर घर जल पहुंचाने के लक्ष्य की दिशा में हो रहे कार्यों की भी समीक्षा होगी

एजेंडा 4
चौथे एजेंडे में अमृत 2.0 योजना की समीक्षा शामिल है
इसमें लम्बित कार्यादेशों की स्थिति, उन्हें जारी करने की कार्ययोजना पर चर्चा होगी
शहरी जल आपूर्ति से जुड़े कार्यों की प्रगति पर विशेष ध्यान दिया जाएगा.

एजेंडा 5
पांचवें एजेंडे के तहत शहरी जल योजनाओं में जल राजस्व प्राप्ति की स्थिति पर मंथन होगा
बकाया राशि की वसूली के लिए अभियान की कार्ययोजना बनेगी
उपभोक्ताओं को बिल वितरण की वर्तमान स्थिति पर चर्चा होगी
मंत्री राजस्व बढ़ाने और बकाया वसूली में तेजी लाने के निर्देश दे सकते हैं.

एजेंडा 6
छठे एजेंडे में ग्रीष्म संवर्धन कार्यों हेतु कार्ययोजना पर विचार होगा
आने वाले गर्मी के मौसम में पेयजल संकट से प्रभावी ढंग से निपटा जाएगा 

एजेंडा 7
सातवें और अंतिम एजेंडे में अवैध जल कनेक्शनों को काटने के अभियान की जिलेवार प्रगति की समीक्षा की जाएगी
मंत्री इस अभियान को और अधिक प्रभावी बनाने पर जोर दे सकते हैं.