Grah Gochar 2023: साल 2023 में सभी ग्रह बदलेंगे अपनी चाल, यहां जानें इनके राशि परिवर्तनों के बारे में...

जयपुर: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार नया साल काफी खास होने वाला है. इस साल में शनि मंगल शुक्र बुध गुरु के अलावा राहु और केतु भी राशि परिवर्तन कर रहे हैं. ग्रह-नक्षत्रों का व्यक्ति के जीवन पर बहुत प्रभाव पड़ता है. सूर्य, केतु से लेकर बुध तक सभी ग्रह अपनी चाल बदलते हैं. खास बात यह है साल 2023 में राहु-केतु और शनि अपना राशि परिवर्तन करेंगे. सूर्य से लेकर मंगल तक नए साल में अपना राशि परिवर्तन करेंगे. 

ज्योतिषाचार्य डा.अनीष व्यास ने बताया कि वर्ष 2023 में मंगल ग्रह 7 बार, गुरु 1 बार, सूर्य 12 बार, शुक्र 12 बार, बुध 13 बार, राहु-केतु 1 बार, शनि 1 बार और चंद्रमा हर सवा दो दिन में राशि परिवर्तन करेंगे. ग्रहों के चाल बदलने से व्यक्ति को कई बार शुभ तो कई बार अशुभ परिणामों की प्राप्ति होती है. राशि परिवर्तन जातकों की लाइफ में तरक्की, नौकरी और अचानक धन प्राप्ति का योग लेकर आता है. वैदिक ज्योतिष गणना के अनुसार, सूर्य, बुध, मंगल और शुक्र ये चार ग्रह ऐसे हैं जो हर माह राशि परिवर्तन करते हैं. जहां शनि ढाई वर्ष, राहु और केतु 18 माह बाद और बृहस्पति को कम से कम 12 माह बाद राशि परिवर्तन करते हैं. साल 2023 में हर एक ग्रह राशि परिवर्तन करने वाले हैं. 

ज्योतिषाचार्य डा.अनीष व्यास ने बताया कि बृहस्पति 22 अप्रैल 2023 को मेष राशि में गोचर करेंगे. बृहस्पति 4 सितंबर, 2023 को शाम 07:44 बजे से मेष राशि में वक्री होना प्रारंभ करेंगे. बृहस्पति 27 नवंबर, 2023 को सुबह 10:44 बजे अश्विनी नक्षत्र में प्रवेश करेंगे और 31 दिसंबर, 2023 को सुबह 08:11 बजे मेष राशि में मार्गी होंगे. शनि ग्रह एक ही राशि में सबसे लंबे समय तक रहते हैं और यह ग्रह सबसे धीमी चाल चलता है. साल 2023 में 17 जनवरी को शनि ग्रह कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे और फिर 3 फरवरी को अस्त हो जाएंगे. इस वर्ष की शुरुआत में राहु मेष राशि में उपस्थित रहेंगे और 30 अक्टूबर को दूसरी राशि में गोचर करेंगे. वहीं केतु ग्रह तुला राशि में बैठे हैं और यह भी 30 अक्टूबर को ही राशि बदलेंगे. 

भविष्यवक्ता और कुण्डली विश्ल़ेषक डा.अनीष व्यास से जानते हैं कि किस दिन कौन-सा ग्रह बदलेगा अपनी चाल...

सूर्य गोचर 2023:- 
साल में 12 बार सूर्यदेव राशि परिवर्तन करते हैं. ऐसे ही साल 2023 में सूर्यदेव 12 राशियों पर अलग-अलग अवधि पर प्रवेश कर रहे हैं. सूर्य का पहला राशि परिवर्तन 14 जनवरी को होगा. सूर्य के राशि परिवर्तन के दिन को सूर्य संक्रांति के नाम से भी जानते हैं.
सूर्य का मकर राशि में गोचर- 14 जनवरी 2023
सूर्य का कुंभ राशि में गोचर- 13 फरवरी 2023
सूर्य का मीन राशि में गोचर- 15 मार्च 2023
सूर्य का मेष राशि में गोचर- 14 अप्रैल 2023
सूर्य का वृष राशि में गोचर- 15 मई 2023
सूर्य का मिथुन राशि में गोचर- 15 जून 2023
सूर्य का कर्क राशि में गोचर- 17 जुलाई 2023
सूर्य का सिंह राशि में गोचर- 17 अगस्त 2023
सूर्य का कन्या राशि में गोचर- 17 सितंबर 2023
सूर्य का तुला राशि में गोचर- 18 अक्तूबर 2023
सूर्य का वृश्चिक राशि में गोचर- 17 नवंबर 2023
सूर्य का धनु राशि में गोचर- 16 दिसंबर 2023

मंगल गोचर 2023:- 
ऊर्जावान ग्रह मंगल अपनी राशि करीब डेढ़ माह में बदलता है. नए साल में मंगल 7 बार अपना राशि परिवर्तन करेगा.
मंगल का मिथुन राशि में गोचर- 13 मार्च 2023
मंगल का कर्क राशि में गोचर- 10 मई 2023
मंगल का सिंह राशि में गोचर- 1 जुलाई 2023
मंगल का कन्या राशि में गोचर- 18 अगस्त 2023
मंगल का तुला राशि में गोचर- 3 अक्टूबर 2023
मंगल का वृश्चिक राशि में गोचर- 16 नवम्बर 2023
मंगल का धनु राशि में गोचर- 28 दिसम्बर 2023

बुध गोचर 2023:- 
बुध का नए साल में पहला राशि परिवर्तन 7 फरवरी होगा. इसके बाद साल का आखिरी राशि परिवर्तन 28 दिसंबर को होगा. 
बुध का मकर राशि में गोचर- 7 फरवरी 2023
बुध का कुंभ राशि में गोचर- 27 फरवरी 2023
बुध का मीन राशि में गोचर- 16 मार्च 2023
बुध का मेष राशि में गोचर- 31 मार्च  2023
बुध का वृष राशि में गोचर- 7 जून 2023
बुध का मिथुन राशि में गोचर- 24 जून 2023
बुध का कर्क राशि में गोचर- 8 जुलाई 2023
बुध का सिंह राशि में गोचर- 25 जुलाई  2023
बुध का कन्या राशि में गोचर- 1 अक्टूबर 2023
बुध का तुला राशि में गोचर- 19 अक्टूबर 2023
बुध का वृश्चिक राशि में गोचर- 6 नवम्बर 2023
बुध का धनु राशि में गोचर- 27 नवम्बर 2023
बुध का वृश्चिक राशि में गोचर- 28 दिसम्बर 2023

शुक्र गोचर 2023:- 
चमकीले ग्रह शुक्र का पहला राशि परिवर्तन 22 जनवरी को होगा. इसके बाद 25 दिसंबर को साल 2023 का आखिरी राशि परिवर्तन करेंगे.
शुक्र का कुंभ राशि में गोचर- 22 जनवरी 2023
शुक्र का मीन राशि में गोचर- 15 फरवरी  2023
शुक्र का मेष राशि में गोचर- 12 मार्च 2023
शुक्र का वृषभ राशि में गोचर- 6 अप्रैल 2023
शुक्र का मिथुन राशि में गोचर- 2 मई 2023
शुक्र का कर्क राशि में गोचर- 30 मई 2023
शुक्र का सिंह राशि में गोचर- 7 जुलाई 2023
शुक्र का कर्क राशि में गोचर- 7 अगस्त  2023
शुक्र का सिंह राशि में गोचर- 2 अक्टूबर 2023
शुक्र का कन्या राशि में गोचर- 3 नवम्बर 2023
शुक्र का तुला राशि में गोचर- 30 नवम्बर 2023
शुक्र का वृश्चिक राशि में गोचर- 25 दिसंबर 2023

गुरु गोचर 2023:- 
साल 2023 में गुरु ग्रह 1 बार अपनी चाल बदलेंगे. गुरु करीब 12 माह में अपना राशि परिवर्तन करते हैं.
गुरु का मेष राशि में गोचर 22 अप्रैल 2023 

शनि गोचर 2023:- 
शनि का कुंभ राशि  में गोचर 17 जनवरी 2023

राहु गोचर 2023:- 
राहु का मीन राशि में गोचर 30 अक्टूबर 2023

केतु गोचर 2023:-
केतु का कन्या में गोचर 30 अक्टूबर 2023