जयपुरः अगस्त माह बड़ी खुशखबरी दे सकता है. बीसलपुर बांध के बहाव क्षेत्र में त्रिवेणी चल गई है. इस मानसून में पहली बार 5 मीटर की ऊंचाई पर त्रिवेणी चली. वर्तमान में त्रिवेणी की ऊचाई 5.10 मीटर है. चित्तौड़गढ़ और भीलवाड़ा में अच्छी बारिश से पानी पहुंचता है.
त्रिवेणी 5 मीटर पर चलती रही तो 48 घंटे में बीसलपुर में पानी की आवक शुरू होगी. खास बात ये है कि हर बार अगस्त की बारिश बीसलपुर बांध की झोली भरती रही है.