पार्टी के बहाने बुलाया... सिलबट्टे से किया वार, एक-एक कर 7 लोगों को बनाया निशाना, कैब ड्राइवर ने रची मौत की साजिश

बेंगलुरूः बेंगलुरू में रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई. जहां एक कैब ड्राइवर घरेलू विवाद से परेशान होकर 7 लोगों का हत्यारा बन गया. उसने अपनी पत्नी समेत 7 लोगों को मौत के घाट उतार दिया. मृतकों में 7 साल का बच्चा भी शामिल है. इसके बाद उसने शवों को प्लास्टिक और बोरियों में लपेटकर अपनी कार से अलग-अलग जगहों पर ठिकाने लगा दिया. 

दरअसल 52 साल के कैब ड्राइवर एस इंदुशेखर का 20 साल पहले सुनीता से उसका विवाह हुआ. इसके बाद से दोनों के बीच अक्सर घरेलू विवाद रहता था. खास कर मायके जाने को लकर दोनों के बीच विवाद होता था. जिससे तंग आकर आरोपी ने साजिश रची. और इसमें पहला निशाना अपनी पत्नी को बनाया. 

सिलबट्टे से किया वारः
पत्नी की सिलबट्टे से मार कर हत्या कर दी. उसके शव को दूर फेंक आया और उसका फोन स्विच ऑफ कर दिया. इसके बाद उसने पत्नी के दोनों भाइयों को निशाना बनाया और दोनों को पार्टी के बहाने घर बुलाया. इसी दौरान उसने दोनों को मौत के घाट उतार दिया. यहां से अब दोनों की पत्नियों दिव्या और नलिनी, सास और एक 7 वर्ष के बच्चें को साजिश के तहत मार दिया. आरोपी ने सभी के शवों को अलग-अलग दूर स्थानों पर फेंक दिया.    

गुमशुदगी शिकायत की दर्जः
लेकिन जब इसके बाद नालिनी की मां ने उसकी गुमशुदगी शिकायत दी. ऐसे में कड़ी से कड़ी मिलाते हुए पुलिस जांच में सामूहिक ह्त्याकांड़ का मामला सामने आया और आरोपी को गिरफ्तार किया गया. पुलिक की पूछताछ में मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी ने हत्या के बाद घर में खून के निशान मिटाने के लिए केमिकल का इस्तेमाल किया था. शवों को अलग-अलग जगहों पर ठिकाने लगाने के लिए कार का इस्तेमाल किया गया. वहीं फिलहाल मामले में पूछताछ जारी है.       

नींद की गोलियां दीः
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह शिकार को पहले खाने में नींद की गोलियां देता था. जब उसका असर होने लगता था और वे गहरी नींद में सो जाते, तो वह टीवी की आवाज पूरी तरह तेज कर देता था ताकि चीख-पुकार किसी को सुनाई ना दे.इसके बाद वह सिलबट्टे से वार करके उनकी जान ले लेता था.