CM भजनलाल शर्मा का प्रतापगढ़ दौरा, कहा- पीएम मोदी ने उज्ज्वला योजना लाकर माता-बहिनों के आंसू पोछे

CM भजनलाल शर्मा का प्रतापगढ़ दौरा, कहा- पीएम मोदी ने उज्ज्वला योजना लाकर माता-बहिनों के आंसू पोछे

जयपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा प्रतापगढ़ दौरे पर है. बंबोरी में ग्राम विकास चौपाल में मुख्यमंत्री ने संवाद करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नारी शक्ति वंदन बिल लेकर आए लेकिन कांग्रेस ने नारी शक्ति वंदन बिल का विरोध किया. परिवारवादी पार्टियों ने आपका बिल पास नहीं होने दिया. 

प्रधानमंत्री ने माता बहिनों के लिए कितने काम किए. आज घर-घर शौचालय प्रधानमंत्री की देन है. माता-बहिनों को सम्मान देने का काम किया. प्रधानमंत्री ने उज्ज्वला योजना लाकर माता-बहिनों के आंसू पोछे. माता-बहिनों को सिर पर कुएं से पानी लेने जाना पड़ता था. हर घर नल से जल देने का काम प्रधानमंत्री ने किया.

बालिकाओं की शिक्षा फ्री की गई. चिकित्सा भी फ्री की गई. प्रधानमंत्री ने महिला उत्थान के लिए अनेकों योजनाएं चलाई. राजीविका के माध्यम से हमारी बहिनें लखपति दीदी बन रही हैं. जो बहिनें हमारी राजीविका से जुड़ी हुई हैं वह दूसरी बहिनों को भी राजीविका से जोड़ने का काम जरूर करें.