लखनऊ : उत्तर प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिली है. स्मार्ट प्रीपेड मीटर के नाम पर वसूली गई रकम लौटाने का आदेश दिया गया. विद्युत नियामक आयोग ने 127 करोड़ रुपए वापस करने को कहा.
1 अप्रैल के बाद वसूली गई अतिरिक्त राशि बिल में समायोजित होगी. सिंगल फेज कनेक्शन पर 3216 रुपए तक ज्यादा वसूले गए थे. थ्री फेज कनेक्शन पर करीब 7241 रुपए अतिरिक्त लिए गए. 3.53 लाख से ज्यादा नए कनेक्शनों से रकम वसूली गई थी.
उपभोक्ता परिषद की याचिका पर आयोग ने आदेश दिया. पावर कॉर्पोरेशन के निदेशक वाणिज्य को 11 अगस्त को तलब किया गया. उपभोक्ता परिषद ने आयोग के फैसले का आभार जताया.
यूपी के बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत:
-स्मार्ट प्रीपेड मीटर के नाम पर वसूली गई रकम लौटाने का आदेश
-विद्युत नियामक आयोग ने 127 करोड़ रुपये वापस करने को कहा
-1 अप्रैल के बाद वसूली गई अतिरिक्त राशि बिल में समायोजित होगी
-सिंगल फेज कनेक्शन पर 3216 रुपये तक ज्यादा वसूले गए थे
-थ्री फेज कनेक्शन पर करीब 7241 रुपये अतिरिक्त लिए गए
-3.53 लाख से ज्यादा नए कनेक्शनों से वसूली गई थी रकम
-उपभोक्ता परिषद की याचिका पर आयोग ने दिया आदेश
-पावर कॉर्पोरेशन के निदेशक वाणिज्य को 11 अगस्त को तलब किया गया
-उपभोक्ता परिषद ने आयोग के फैसले का जताया आभार