Hezbollah Commander Killed: इजरायली मिलिट्री को मिली बड़ी कामयाबी, हिजबुल्लाह का मारा गया एक और कमांडर

नई दिल्लीः इजरायली मिलिट्री को बड़ी कामयाबी मिली है. हिजबुल्लाह का एक और कमांडर मारा गया है. नसरल्लाह के बाद अब नबील काऊक मारा गया है. ऐसे में ईरान और लेबनान में 5 दिन का शोक है. इसके बाद हाशेम सफीउद्दीन अब हिजबुल्लाह का नया चीफ होगा. हाशेम सफीउद्दीन नसरल्लाह का चचेरा भाई है. 

वहीं ईरान के विदेश मंत्री ने बड़ा बयान दिया है. ईरान ने कहा है कि नसरल्लाह की हत्या का जवाब देंगे. इस अपराध में अमेरिका भी शामिल है. हम लेबनान के साथ खड़े रहेंगे है. ये शहादत बड़ा नुकसान है. अब हिजबुल्लाह और मजबूत होगा.