नई दिल्लीः बिहार चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की. दिल्ली के विज्ञान भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि चुनाव आयोग संवैधानिक संस्था है. वोटर लिस्ट का शुद्धिकरण किया गया. 30 सितंबर को फाइनल लिस्ट जारी हुई है. बिहार में सभी राजनीतिक दलों से मिले है. बिहार के चुनाव सुगम और सरल होंगे.
बिहार में निष्पक्ष चुनाव कराए जाएंगे. सभी बूथों पर चुनाव प्रक्रिया लाइव दिखाई जाएगी. 197 सीटों पर नाव से पेट्रोलिंग की जाएगी. 11 सीटों पर घोड़ों से पेट्रोलिंग की जाएगी. चुनाव को लेकर एजेंसियों को कड़े निर्देश दिए. फेक न्यूज के खिलाफ तुरंत कार्रवाई की जाएगी.
सभी अधिकारी निष्पक्ष तरीके से काम करेंगे. 14 लाख मतदाता पहली बार वोट डालेंगे. पुलिस अफसरों को भी विशेष ट्रेनिंग दी गई. बिहार का मॉडल पूरे देश में लागू करेंगे. वोटर लिस्ट की तमाम त्रुटियां दूर की गई. अब 15 दिन में वोटर कार्ड मिल सकेगा. हिंसा के खिलाफ जीरो टॉलरेंस होगा. एक बूथ पर 1200 वोटर होंगे. बिहार चुनाव से 17 नई पहल है. बिहार में 7.42 करोड़ मतदाता है. सभी पर्यवेक्षक बाहरी राज्यों से होंगे. पर्यवेक्षकों की शिकायत कर सकेंगे.