Election Results 2026: बंगाल में BJP सरकार, तमिलनाडु में विजय सबपर भारी, केरल में कांग्रेस तो असम-पुडुचेरी में फिर भगवा सरकार

Election Results 2026: बंगाल में BJP सरकार, तमिलनाडु में विजय सबपर भारी, केरल में कांग्रेस तो असम-पुडुचेरी में फिर भगवा सरकार

नई दिल्ली: 5 राज्यों के चुनाव नतीजे सोमवार को घोषित किए गए. असम में फिर कमल खिला. बंगाल में ममता बनर्जी की 15 साल पुरानी सत्ता बीजेपी के सुनामी में ध्वस्त हो गई. बंगाल में बीजेपी ने बहुमत से ज्यादा सीटों पर जीत दर्ज की. पुडुचेरी में फिर बीजेपी ने जीत दर्ज की. तमिलनाडु में टीवीके बड़ी पार्टी बनी. तमिलनाडु में बड़ा उलटफेर हुआ है. एक्टर थलपति विजय ने ब्लॉकबस्टर एंट्री मारी है. उनकी 2 साल पुरानी पार्टी TVK नंबर वन के तौर पर उभरी है. वहीं केरल में कांग्रेस ने बहुमत हासिल किया है. 

पश्चिम बंगाल में बीजेपी सरकार
पश्चिम बंगाल में बीजेपी ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है. 207 सीटों पर बीजेपी का कब्जा हो गया है. सुवेंदु अधिकारी के हाथों ममता बनर्जी को हार का सामना करना पड़ा. टीएमसी को 80 सीटें मिली है. जबकि 6 सीटों पर अन्य ने जीत दर्ज की. सोमवार को राज्य की 294 विधानसभा सीटों में से केवल 293 सीटों पर ही मतगणना हुई.

तमिलनाडु में विजय सबपर भारी:
तमिलनाडु में अभिनेता से राजनेता बने विजय की पार्टी तमिलगा वेट्री कज़गम (टीवीके) ने 108 सीटों पर जीत हासिल की है. एमके स्टालिन की डीएमके पिछड़ गई है. मुख्यमंत्री स्टालिन ने अपने गढ़ कोलाथुर में टीवीके से हार का सामना किया है. पार्टी ने 59 सीटें जीती हैं. ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुन्नेत्र कज़गम (एआईएडीएमके) ने 47 सीटें जीतीं. कांग्रेस को 5 सीटें मिलीं. पीएमके ने 4 सीटों पर जीत हासिल की है. जबकि बाकी सीटें अन्य पार्टी के खाते में गई. तमिलनाडु की सभी 234 विधानसभा क्षेत्रों में 23 अप्रैल को एक ही चरण में मतदान हुआ था.

केरल में कांग्रेस ने ज्यादा सीटों पर जताया कब्जा:
केरलम में 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी हुई. कांग्रेस ने 140 में से 63 सीटें जीतीं. 26 सीटों के साथ दूसरे नंबर पर सीपीआईएम रही. LDF की हार पर सीएम पिनाराई विजयन ने पद से इस्तीफा दिया. केरल में त्रिवेंद्रम रोड पर कांग्रेस महासचिव के.सी. वेणुगोपाल के पोस्टर लगाए गए. 

असम में बीजेपी सरकार:
असम में भी हिमंता सरकार की वापसी हो गई है. हिमंता लगातार तीसरी बार सरकार बनाएंगे. BJP ने यहां 82 सीटें जीत ली हैं. जो बहुमत के आंकड़े से 13 ज्यादा है.

पुडुचेरी में NDA सरकार:
पुडुचेरी में NDA की मौजूदा सरकार की वापसी हुई. रंगास्वामी की पार्टी ने 12 सीटें जीतीं। डीएमके के हिस्से 5 और भाजपा के हिस्से 4 सीटें आई हैं.