पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार का शपथ ग्रहण समारोह, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहुंचे ब्रिगेड परेड ग्राउंड

पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार का शपथ ग्रहण समारोह, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहुंचे ब्रिगेड परेड ग्राउंड

कोलकाता: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ब्रिगेड परेड ग्राउंड पहुंचे. जहां पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार का शपथ ग्रहण समारोह होने वाला है. भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेंगे. पश्चिम बंगाल के राज्यपाल आर.एन. रवि भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी को पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाने के लिए ब्रिगेड परेड ग्राउंड पहुंचे. 

इस मौके पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और अन्य सहित वरिष्ठ NDA नेता ब्रिगेड परेड ग्राउंड में हैं, जहां पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार का शपथ ग्रहण समारोह हो रहा है. भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे.

गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल में बीजेपी ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है. 207 सीट जीतकर ​बीजेपी जीत का परचम लहराया था. सुवेंदु अधिकारी के हाथों ममता बनर्जी को हार का सामना करना पड़ा. टीएमसी को 80 सीटें मिली है. जबकि 6 सीटों पर अन्य ने जीत दर्ज की. आपको बता दें कि 4 मई को बंगाल विधानसभा चुनाव के परिणाम सामने आये थे. यहां पर 294 सीटों पर विधानसभा चुनाव हुए थे.