राजस्थान विधानसभा का बजट सत्र, भाजपा विधायक बाबू सिंह राठौड़ बोले-पर्यावरण संरक्षण नहीं किया गया तो धरती पर प्रलय आ जाएगी

राजस्थान विधानसभा का बजट सत्र, भाजपा विधायक बाबू सिंह राठौड़ बोले-पर्यावरण संरक्षण नहीं किया गया तो धरती पर प्रलय आ जाएगी

जयपुर: राजस्थान विधानसभा का बजट सत्र जारी है. भाजपा विधायक बाबू सिंह राठौड़ ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण नहीं किया गया तो धरती पर प्रलय आ जाएगी. प्राचीन समय में जल जंगल को बचाने के लिए ओरण जैसे कई प्रकार के प्रावधान किए गए थे. आज ओरण को बचाने के लिए आंदोलन किया जा रहे हैं. 

सरकार को एक कमेटी गठित कर इसके लिए विचार करना चाहिए. सिवाय चक जमीन में आवंटन को रोकना चाहिए. हरियालो राजस्थान जैसे अभियान सतत रूप से चलाए जाने चाहिए. नमो नर्सरी में खेजड़ी, कैर और कुम्मट को विशेष रूप से शामिल किया जाए. शहरों से लगती वन भूमि में आबादी बस गई है तो उसका नियमन किया जाए. इस भूमि के बदले निकाय दूस.री जगह भूमि उपलब्ध करवाएं.

सदन में अनुदान की मांगों पर चर्चा जारी है. विधायक अजय सिंह ने कहा कि बरसात में जो पेड़ लगे वह भौगोलिक स्थिति और जमीन को देखकर लगाए. ऐसी जगह वन लगाए जहां पर वर्षों तक वह रह सके. नदी के दोनों तरफ वृक्षारोपण किया जाना चाहिए.