भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का जयपुर दौरा, अल्बर्ट हॉल में 'स्वच्छता ही सेवा' कार्यक्रम में लिया भाग

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का जयपुर दौरा, अल्बर्ट हॉल में 'स्वच्छता ही सेवा' कार्यक्रम में लिया भाग

जयपुर : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन जयपुर दौरे पर हैं. अल्बर्ट हॉल में 'स्वच्छता ही सेवा' कार्यक्रम में भाग लिया. नितिन नवीन ने स्वच्छ भारत मिशन के तहत शपथ दिलाई. 

उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी ने स्वच्छ और विकसित भारत का सपना देखा था. "न गंदगी करूंगा, न किसी को करने दूंगा.  हर साल 100 घंटे यानी हर सप्ताह 2 घंटे श्रमदान का संकल्प लें. स्वच्छता की शुरुआत खुद, परिवार, मोहल्ले, गांव और कार्यस्थल से करें.

शपथ लें, 100 अन्य लोगों को भी स्वच्छता की शपथ दिलाऊंगा. गांव-गांव, गली-गली स्वच्छ भारत मिशन का प्रचार करें. स्वच्छता की ओर बढ़ाया एक कदम पूरे भारत को स्वच्छ बनाने में मदद करेगा.