VIDEO: BJP का पिरामिड मॉडल, CM भजनलाल शर्मा का सत्ता के साथ संगठन पर समान फोकस, देखिए ये खास रिपोर्ट

जयपुर: राजस्थान बीजेपी ने अब "पिरामिड मॉडल" को अपनाया है. इसके तहत सत्ता और संगठन मिलकर जिला, मंडल स्तर तक बैठकें लेंगे. सरकार से जुड़े प्रभारी मंत्री जब भी जिलों में जायेंगे पार्टी के स्थानीय मुख्यालय में स्थानीय स्थानीय टीम के साथ बैठक और संवाद करेंगे. कार्यकर्ता की सुनवाई और अभाव अभियोग दूर करने की दिशा में ये बड़ा कदम होगा. मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने पद संभालने के बाद भी संगठन से दूरी नहीं बनाई बल्कि बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ की टीम के साथ समन्वय पर फोकस किया.

बीजेपी को पार्टी विद डिफरेंस कहा जाता है. संगठन इस दल में सर्वोपरि कहा गया.. कम्युनिस्ट पार्टी के बाद बीजेपी ही देश में एक ऐसा दल जहां कैडर को प्राथमिकता दी जाती है .इसी सोच को मुख्यमंत्री बनने के बाद भजनलाल शर्मा ने आगे बढ़ाया. उनकी संगठन क्षमता और सत्ता संगठन में समन्वय की क्षमता को साबित करने वाले कई उदाहरण सामने आए हैं. सीएम भजन लाल शर्मा अब तक बीजेपी संगठन के 7 संभागों के मंडल स्तर से ऊपर के कार्यकर्ताओं की मुख्यमंत्री निवास पर बैठक ली है, जो उनकी संगठन क्षमता को दर्शाता है..इसके अलावा बीजेपी के पूर्व जिलाध्यक्ष, चेयरमैन, मेयर, पूर्व विधायक और विधायकों की लगातार बैठकें की. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के 2028 के चुनाव की तैयारियों और जीत की ओर अग्रसर होने के संकेत दे रही हैं. इस पूरी कवायद मुख्यमंत्री को साथ मिल रहा है बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ का. भजन लाल शर्मा सीएम बनने से पहले बरसों तक पार्टी में कई दायित्वों पर रह चुके यही कारण है उनका सत्ता के साथ संगठन पर भी फोकस है वहीं बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ भी संगठन के कुशल चेहरे रहे है. दोनों ने मिलकर तय किया कि पार्टी मुख्यालय पर सुनवाई कार्यक्रम शुरु किया जाए यहां बैठकर मंत्री परिषद के सदस्य कार्यकर्ता के अभाव अभियोग को सुने और निराकरण करे.

बीजेपी सत्ता संगठन समन्वय की दिशा में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का एक और महत्वपूर्ण काम यह रहा कि प्रदेश के सभी वरिष्ठ नेताओं को मंच पर एक साथ बिठाकर एक मुखी संगठन होने का संदेश दिया .

--- बीजेपी सत्ता और संगठन तालमेल ---
-मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा का फोकस
-बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के साथ ली बैठकें 
-विधायक दल में की बैठक में साथी विधायकों से किया संवाद
-पहले जिम्मेदारियां संभाल चुके पूर्व विधायक, जिला अध्यक्ष प्रधान समेत दायित्ववान कार्यकर्ताओं का भी जाना हाल
-मंडल अध्यक्ष स्तर तक के कार्यकर्ताओं से किया संवाद
-कई नेता और कार्यकर्ता बोले - सीएम हाउस में इस तरह का संवाद पहली बार
-पूर्व पदाधिकारी बोले - आज लगा कि, संगठन और सरकार में हमारी कोई अहमियत है!
-विधायक प्रत्याशियों के साथ हुई मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की चर्चा
-प्रत्याशी बोले - संगठन का साथ, पीठ पर हो सरकार का हाथ।
-डेयरी चेयरमैन और को-ऑपरेटिव अध्यक्षों से हुई सीएम भजनलाल की बात।
-सब मिलकर जन-जन तक पहुंचाएंगे सरकार की बात

--- सत्ता संगठन का पिरामिड मॉडल ---
-कार्यकर्ता को लगे उसकी सरकार
-अभाव अभियोग सुनने के लिए अलग अलग व्यवस्थाएं
-बीजेपी प्रदेश मुख्यालय में सुनवाई कार्यक्रम
-जिला और मंडल स्तर सुनवाई 
-प्रभारी मंत्री और पार्टी प्रभारी साझा बैठके लेंगे
-जिलों में प्रभारी मंत्री करेंगे संवाद
-प्रभारी मंत्री अपने दौरे में जिला स्तर बने पार्टी भवन में भी जायेंगे
-यहां स्थानीय कार्यकर्ताओं से करेंगे सीधा संवाद
-मौके पर ही अधिकारियों के जरिए समस्याओं को सुनेंगे और निस्तारण भी करेंगे
-मंत्री इस संबंध में सीएम तक अपनी रिपोर्ट भेजेंगे 
-मदन राठौड़ ने जिला प्रभारियों और सह प्रभारियों का ऐलान का दिया
-संगठन प्रभारी अपनी रिपोर्ट बीजेपी प्रदेश नेतृत्व को देंगे

ऐसा पहली बार है जब सीएम सीधे तौर पर मंडल अध्यक्ष से संवाद कर रहे. सुनवाई के दायरे का व्यापक कर दिया गया है. सत्ता के लिए संगठन की कोशिशये है कि अपनी सरकार के विकास के विजन को आम जन तक पहुंचाए..ये तभी हो पाएगा जब कार्यकर्ता ऊर्जा शील बना रहे.