प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मदन राठौड़ का बड़ा बयान, कहा- पंचायत राज एवं नगर निकाय चुनाव में शिक्षा की बाध्यता रखी जाएगी

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मदन राठौड़ का बड़ा बयान, कहा- पंचायत राज एवं नगर निकाय चुनाव में शिक्षा की बाध्यता रखी जाएगी

जयपुर : प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मदन राठौड़ का बड़ा बयान सामने आया है. उन्होंने कहा कि पंचायत राज एवं नगर निकाय चुनाव में शिक्षा की बाध्यता रखी जाएगी. सरकार की मंशा है कि शिक्षा की बाध्यता चुनाव में रखी जाए. संतान को लेकर सरकार बाध्यता खत्म करेगी. 

प्रदेश के बजट को लेकर उन्होंने कहा कि राजस्थान का बजट विकसित भारत को लेकर परिकल्पना से भरा होगा. हर तबके को मुख्यमंत्री बजट में बड़ी राहत देंगे. खेजड़ी को बचाने के लिए सरकार गंभीरता से काम कर रही है. जल्दी ही खेजड़ी के संरक्षण को लेकर सरकार एक बड़ा कानून लाएगी.  

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मदन राठौड़ का बड़ा बयान
-पंचायत राज एवं नगर निकाय चुनाव में शिक्षा की बाध्यता रखी जाएगी
-कहा-'सरकार की मंशा है कि शिक्षा की बाध्यता चुनाव में रखी जाए'
-'संतान को लेकर सरकार खत्म करेगी बाध्यता'
-प्रदेश के बजट को लेकर कहा
-'विकसित भारत को लेकर परिकल्पना से भरा होगा राजस्थान का बजट'
-'हर तबके को मुख्यमंत्री बजट में देंगे बड़ी राहत'
-'खेजड़ी को बचाने के लिए सरकार गंभीरता से कर रही काम'
-'जल्दी ही खेजड़ी के संरक्षण को लेकर सरकार लाएगी एक बड़ा कानून'