गांधी परिवार के गले की हड्डी बना यूपी ! प्रियंका की राय को दरकिनार कर राजेंद्र पाल गौतम को यूपी की कमान

गांधी परिवार के गले की हड्डी बना यूपी ! प्रियंका की राय को दरकिनार कर राजेंद्र पाल गौतम को यूपी की कमान

नई दिल्ली : उत्तरप्रदेश की गांधी परिवार के गले की हड्डी बन गया है. प्रियंका की राय को दरकिनार कर राजेंद्र पाल गौतम को यूपी की कमान मिली है. प्रियंका की मंशा थी गांधी परिवार के वफादार प्रमोद तिवारी को प्रभारी बनाने की क्योकिं यूपी को लेकर तमाम राजनीतिक फैसले खुद प्रियंका लेती थी.

लेकिन इस बार यूपी में कांग्रेस प्रभारी बनाने की बात में उनकी राय दरकिनार कर दिया. प्रियंका का तर्क था तिवारी के रूप में एक ब्राह्मण चेहरे को आगे करने से फायदा मिलेगा. उनका मानना था ब्राह्मण और अगड़े वोटरों की सहानुभूति कांग्रेस के साथ बढ़ेगी.

तिवारी के अखिलेश से निजी व प्रगाढ़ रिश्ते गठबंधन में फायदेमंद साबित हो सकते हैं. इसके अलावा प्रमोद तिवारी पार्टी के लिए चुनावी फंड जुटाने में भी सक्षम माने जाते. लेकिन राहुल के करीबियों ने दलित वोटरों पर पूरा दांव लगाने की सलाह दे डाली.  

उनका तर्क था कि दलित इस वक्त ऊहापोह की स्थिति में, मायावती से मोहभंग हो चुका है. साथ ही चुपके से घाट-घाट का पानी पी आए दलित नेता राजेंद्रपाल का नाम आगे कर दिया. राहुल की गलती यह रही कि उन्होंने प्रियंका से पूछे बगैर राजेंद्र पाल के नाम पर हां कर दी. जब से प्रियंका ने यूपी के मामलों में दिलचस्पी लेना ही बंद कर दिया.