VIDEO: तबादला सीजन, कार्यकर्ता को करता सरकार का अहसास, BJP प्रदेश मुख्यालय को मिली करीब 25 हजार परिवेदनाएं, देखिए ये रिपोर्ट

जयपुर: कार्यकर्ता को अपने दल की सत्ता का एहसास तबादले कराते हैं.बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ की निर्देशित व्यवस्थाओं ने कार्यकर्ताओं की फीलिंग को मजबूत किया हैं.नतीजा ये है कि करीब 25 हजार परिवेदनाएं बीजेपी प्रदेश मुख्यालय को मिली हैं.कार्यकर्ताओं के कामों को प्राथमिकता दी जा रही. मानवीय संवेदनाओं को विशेष महत्व मिल रहा. बीजेपी को कैडर बेस पार्टी कहा जाता हैं.

कार्यकर्ता को शक्ति माना जाता है.शक्ति की मजबूती के लिए तबादलों को खोला गया.हालांकि तबादला सीज़न हर इच्छित व्यक्ति के लिए हैं लेकिन सत्ताधारी दल के कार्यकर्ताओं के लिए विशेष ख्याल रखा जा रहा.बीजेपी प्रदेश मुख्यालय में बनी मॉनिटरिंग कमेटी ये जांचने का काम कर रही.भजन लाल सरकार ने जब से तबादले खोले हैं तब से लेकर अब तक बीजेपी प्रदेश मुख्यालय को लगभग 25हजार अर्जियां मिल चुकी है.

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के निर्देशों के बाद महामंत्री श्रवण सिंह बगड़ी, कैलाश मेघवाल और भूपेंद्र सैनी.प्रदेश मंत्री नरायण मीणा और सीताराम पोसवाल परिवेदनाओं को स्क्रूटिंग करके सीएमओ तक भेज रहे. तबादलों के समय मानवीय संवेदनाओं को अक्सर देखा जा सकता है.कई बार जेनुइन केस पीछे छूट जाते हैं इसलिए बीजेपी प्रदेश पदाधिकारी खुद मुख्यालय में बैठकर फरियादियों से उन परिवेदनाओ को जान रहे जो मानवीय संवेदनाओं पर आधारित है. 

इसे लेकर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने विशेष निर्देश दे रखे है क्योंकि वो खुद भावुक इंसान हैं वीरांगना सरला यादव का केस मानवीय पहलू को उजागर करता है जिस पर बीजेपी संगठन ने त्वरित एक्शन लिया.बीजेपी कार्यकर्ताओं के ब्लड रिलेशन के तबादलों को प्राथमिकता मिल रही. जिला और मंडल से अधिकृत नेताओं के जरिए आई परिवेदनाओं को गंभीरता से लिया जा रहा. तबादला सीजन में बीजेपी प्रदेश मुख्यालय को शिक्षा ,राजस्व और चिकित्सा महकमों से जुड़ी सर्वाधिक अर्जियां प्राप्त हुई है.बीजेपी प्रदेश मुख्यालय से फिल्टर होकर सरकार तक परिवेदनाएं पहुंच रही है.