Dungarpur Incident: डूंगरपुर में बड़ा हादसा, एनीकट में डूबने से 3 भाई-बहनों सहित 4 की मौत

Dungarpur Incident: डूंगरपुर में बड़ा हादसा, एनीकट में डूबने से 3 भाई-बहनों सहित 4 की मौत

डूंगरपुरः डूंगरपुर के चौरासी में बड़ा हादसा हुआ है. एनीकट में डूबने से 3 भाई-बहनों सहित 4 की मौत हो गई. एनीकट में नहाते समय ये हादसा हुआ. 2 बच्चों को समय रहते ग्रामीणों ने डूबने से बचा लिया.    

धंबोला थाना क्षेत्र के लिखी बड़ी गांव की ये घटना है. ऐसे में मामले की सूचना पर पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से चारों शव निकलवाए. सीमलवाड़ा अस्पताल की मोर्चरी में शव रखवाए. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है.