जयपुर: पंचायत चुनावों के रण में बीजेपी के रथ नजर आएंगे. निकाय चुनावों में जिस तरह प्रचार रथ 309 निकायों में पहुंचे थे वैसे ही पंचायतीराज चुनावों में बीजेपी के प्रचार रथ दौड़ते नजर आएंगे. भजनलाल सरकार की गांव और किसान के लिए की गई योजनाओं का प्रचार करेंगे.
ग्रामीण राजस्थान के लिए की गई सरकार की उपलब्धियों को गिनाएंगे. निकाय चुनाव में रथ कॉन्सेप्ट हिट रहने के बाद इसे पंचायती राज चुनावों में भी अपनाया. इसके लिए बीजेपी विधानसभा वार संयोजक बनाएगी. प्रचार रथ' संयोजक/ प्रभारियों को जल्द ट्रेनिंग दी जाएगी.