मरुधरा में मानसून की झमाझम जारी, 10 जिलों में जारी किया ऑरेंज अलर्ट... भारी बारिश की संभावना

मरुधरा में मानसून की झमाझम जारी, 10 जिलों में जारी किया ऑरेंज अलर्ट... भारी बारिश की संभावना

जयपुरः मरुधरा में मानसून की झमाझम जारी है. मौसम विभाग ने ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है. 10 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, भारी बारिश की संभावना है. टोंक, अजमेर, झुंझुनूं, अलवर, डीग, भरतपुर, धौलपुर, कोटा, चूरू, हनुमानगढ़ और श्रीगंगानगर में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया. 30-40 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलेगी.      

इस दौरान मध्यम से भारी बारिश की संभावना है. बीकानेर, नागौर, नीमकाथाना-सीकर, जयपुर, कोटपूतली-बहरोड़, खैरथल-तिजारा, दौसा, सवाई माधोपुर, बूंदी, बारां, झालावाड़, भीलवाड़ा, ब्यावर, प्रतापगढ़, बांसवाड़ा, डूंगरपुर, सलूंबर, उदयपुर, राजसमंद, चित्तौड़गढ़ और करौली में येलो अलर्ट जारी किया गया है. रुक-रुक कर बारिश होने और तेज हवाओं के चलने का अलर्ट जारी किया गया है.