श्रीगंगानगर: पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए तस्करी का प्रकरण सामने आया है. SP हरिशंकर ने पूरे मामले का खुलासा किया है. पाकिस्तान से बॉर्डर पार से हथियारों की खेप भेजी गई. 5 विदेशी पिस्टल, 10 मैगजीन, 72 कारतूस बरामद हुए है. 7 करोड़ से अधिक की 1 किलो 494 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है.
करीब 1 किलो अफीम बरामद की गई है. डिलीवरी लेने आए पंजाब फाजिल्का के 2 तस्कर गिरफ्तार किए. पकड़े गए तस्करों से लग्जरी कार भी जब्त की है. समेजा कोठी थाना क्षेत्र में कार्रवाई को अंजाम दिया गया. DGP राजीव शर्मा, IG ओमप्रकाश के विशेष अभियान के तहत कार्रवाई हुई. ASP रामेश्वर लाल,RPS मदनलाल,CI कृष्ण कुमार की टीम ने कार्रवाई की. कार्रवाई में कांस्टेबल कालूराम, सूरजभान की अहम भूमिका रही.