अजमेर: हाई सिक्योरिटी जेल में डकैत जगन गुर्जर की हत्या का मामले में अस्पताल की मोर्चरी के बाहर परिजन और ग्रामीण धरने पर बैठ गए है. ASP सिटी हिमांशु जांगिड़ मौके पर पहुंचे. मांग पत्र को लेकर ग्रामीणों से वार्ता की जा रही है.
जगन के भाई पप्पू गुर्जर को अंतिम संस्कार के लिए पैरोल मिली है. परिवार को सुरक्षा देने को लेकर प्रशासन ने मांग स्वीकार की है. लेकिन परिजन लिखित में समझौते की बात पर अड़े है.