पचपदरा रिफाइनरी में आग लगने का कारण आया सामने, हीट एक्सचेंजर सर्किट में लगे वाल्व/फ्लैंज से हाइड्रोकार्बन के रिसाव के कारण लगी आग

जयपुर : पचपदरा रिफाइनरी में आग लगने का कारण सामने आया है. HPCL के अनुसार हीट एक्सचेंजर सर्किट में लगे किसी वाल्व/फ्लैंज से हाइड्रोकार्बन के रिसाव के कारण आग लगी. 

प्रथम दृष्टया, हाइड्रोकार्बन के रिसाव को आग लगने का कारण माना गया है. आग हीट एक्सचेंजर स्टैक तक ही सीमित रही. क्रूड डिस्टिलेशन यूनिट (CDU), वैक्यूम डिस्टिलेशन यूनिट (VDU) और  CDU सेक्शन की अन्य सभी यूनिटों को तुरंत अलग कर दिया गया.

पचपदरा रिफाइनरी में आग लगने का कारण आया सामने 
-HPCL के अनुसार
-हीट एक्सचेंजर सर्किट में लगे किसी वाल्व/फ्लैंज से हाइड्रोकार्बन के रिसाव के कारण लगी आग 
-प्रथम दृष्टया, हाइड्रोकार्बन के रिसाव को माना गया है आग लगने का कारण 
-आग हीट एक्सचेंजर स्टैक तक ही रही सीमित 
-क्रूड डिस्टिलेशन यूनिट (CDU), वैक्यूम डिस्टिलेशन यूनिट (VDU) और 
-CDU सेक्शन की अन्य सभी यूनिटों को तुरंत अलग कर दिया गया