Chardham Yatra 2026: इस बार 19 अप्रैल से शुरू होगी चारधाम यात्रा, गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट सबसे पहले खुलेंगे

Chardham Yatra 2026: इस बार 19 अप्रैल से शुरू होगी चारधाम यात्रा, गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट सबसे पहले खुलेंगे

नई दिल्ली : उत्तराखंड में चारधाम यात्रा को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. इस बार 19 अप्रैल से चारधाम यात्रा शुरू होगी. पिछले साल से 12 दिन पहले चारधाम यात्रा शुरू होगी. चारों धामों पर अभी डेढ़ से दो फीट तक बर्फ जमी है. माइनस एक से 15 डिग्री तापमान के साथ बर्फिली चादर से पहाड़ ढंके हैं. 

गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट सबसे पहले खुलेंगे. लेकिन सबसे बड़ी चुनौती उत्तरकाशी से गंगोत्री और यमुनोत्री वाला रास्ता है. दोनों रूट पर पहले 16 भूस्खलन जोन थे, अब बढ़कर 23 हो चुके हैं. यहां सड़क भी आधी गायब, जहां है वो सिकुड़ कर 3 मीटर तक रह गई है. पिछले साल गंगोत्री हाईवे पर धराली में आई आपदा से सड़कें खराब हो गई हैं. पिछले साल मानसून के दौरान उत्तराखंड में 1034 जगह लैंड स्लाइड हुई. 

उत्तराखंड में चारधाम यात्रा को अपडेट 
-इस बार 19 अप्रैल से शुरू होगी चारधाम यात्रा 
-पिछले साल से 12 दिन पहले शुरू होगी चारधाम यात्रा 
-चारों धामों पर अभी डेढ़ से दो फीट तक जमी है बर्फ
-माइनस एक से 15 डिग्री तापमान के साथ बर्फिली चादर से ढंके हैं पहाड़
-गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट सबसे पहले खुलेंगे
-...लेकिन सबसे बड़ी चुनौती उत्तरकाशी से गंगोत्री और यमुनोत्री वाला रास्ता
-दोनों रूट पर पहले 16 भूस्खलन जोन थे, अब बढ़कर 23 हो चुके 
-यहां सड़क भी आधी गायब,जहां है वो सिकुड़ कर रह गई 3 मीटर तक 
-पिछले साल गंगोत्री हाईवे पर धराली में आई आपदा से सड़कें हुई खराब 
-पिछले साल मानसून के दौरान उत्तराखंड में 1034 जगह लैंड स्लाइड