कूनो नेशनल पार्क से निकला चीता KP2 लगातार तीसरे दिन रामगढ़ क्रेटर क्षेत्र में मौजूद, वन विभाग की टीमें रख रही हर गतिविधि पर नजर

कूनो नेशनल पार्क से निकला चीता KP2 लगातार तीसरे दिन रामगढ़ क्रेटर क्षेत्र में मौजूद, वन विभाग की टीमें रख रही हर गतिविधि पर नजर

जयपुर : कूनो नेशनल पार्क से निकला चीता KP2 लगातार तीसरे दिन रामगढ़ क्रेटर क्षेत्र में मौजूद है. 1722 हेक्टेयर क्षेत्र में रामगढ़ क्रेटर के पास बना मूवमेंट हुआ है.  कूनो से लगभग 70 किलोमीटर की दूरी तय कर यहां पहुंचा है.

चीता KP2 ने कल नीलगाय के बच्चे का शिकार किया, शिकार क्षेत्र चिन्हित किया गया है. ग्रामीणों को दूरी बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं. हालांकी कोई खतरा नहीं है. कूनो व राजस्थान की संयुक्त मॉनिटरिंग टीम लगातार ट्रैकिंग में है. चीते को ट्रेंकुलाइज नहीं करने का फैसला लिया गया है, स्वेच्छा से लौटने का इंतजार किया जा रहा है.

किशनगंज रेंजर दीपक शर्मा और टीम भी मौके पर मौजूद हैं. बता दें कि चीता  KP2 सहित तीनों चीता भाई कूनो नेशनल पार्क की सीमा से बाहर हैं. KP1 इस समय ग्वालियर क्षेत्र में है, जबकि KP3 श्योपुर के आसपास मूवमेंट में हैं. तीनों के पिता ओबान और मां आशा अफ्रीका से लाए गए हैं और ये भारत में जन्मे हैं. 

खुले जंगल में रहने की आदत के कारण बड़े क्षेत्रों में भ्रमण कर रहे हैं. ग्रामीण फसल और पानी देने के दौरान खतरे की आशंका जता रहे हैं, वहीं टीम का आश्वासन दिया है कि चीता मनुष्य पर हमला नहीं करता, पूरी सुरक्षा व्यवस्था की गई है. KP2 राजस्थान में प्रवेश करने वाला तीसरा चीता है मॉनिटरिंग लगातार जारी है.