जयपुर: किसानों के हित में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बड़ा फैसला किया. विकेन्द्रित सौर संयंत्रों से जुड़े फीडरों पर तुरंत कृषि कनेक्शन जारी होंगे. कृषि कनेक्शन नीति-2017 में संशोधन को मंजूरी मिली.
राजस्थान के तीनों विद्युत वितरण निगमों ने आदेश जारी किए. 78 हजार 498 लंबित कृषि कनेक्शनों को लाभ मिलेगा. 2 लाख 27 हजार से अधिक नए आवेदनों की प्रतीक्षा कम होगी. पीएम-कुसुम योजना से स्थापित संयंत्रों की क्षमता का उपयोग होगा.
#Jaipur: किसानों के हित में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का बड़ा फैसला
— First India News (@1stIndiaNews) August 28, 2025
विकेन्द्रित सौर संयंत्रों से जुड़े फीडरों पर तुरंत जारी होंगे कृषि कनेक्शन, कृषि कनेक्शन नीति-2017 में संशोधन को मंजूरी...#RajasthanWithFirstIndia @BhajanlalBjp @RajGovOfficial @aishwaryam99 pic.twitter.com/4oijfo817r
776 विकेन्द्रित सौर संयंत्रों से 1543 मेगावॉट बिजली का उत्पादन होगा. 1 लाख से अधिक किसानों को दिन में सौर ऊर्जा से बिजली मिल रही है. मुख्यमंत्री का फैसला-खेती के लिए दिन में सस्ती बिजली उपलब्ध होगी.