जयपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जयपुर मेट्रो फेज-2 की प्रगति की समीक्षा की. मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने कहा कि भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप मेट्रो रूट हो. यातायात दबाव वाले क्षेत्रों में नए स्टेशन बने. सुगम और निर्बाध कनेक्टिविटी को प्राथमिकता दी जाए. मुख्यमंत्री को परियोजना की विस्तृत जानकारी दी गई.
42.80 किमी लंबे फेज-2 में कुल 36 स्टेशन है. 34 एलीवेटेड और 2 अंडरग्राउंड स्टेशन प्रस्तावित है. मेट्रो एयरपोर्ट,रेलवे स्टेशन,इंडस्ट्रियल इलाके जोड़ेगी. आपको बता दें कि जयपुर मेट्रो विस्तार पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार को अहम बैठक ली. सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा कि मेट्रो विस्तार से जयपुर में यातायात दबाव कम होगा. आमजन को सुगम और तेज परिवहन की सुविधा मिलेगी.
फेज-2 को मुख्यमंत्री ने शहर की भविष्यगत जरूरत बताया. मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश प्रोजेक्ट की लागत का सटीक आकलन हो. वित्तीय संसाधनों का सर्वोत्तम उपयोग हो. आमजन की सुविधा को सर्वोपरि प्राथमिकता मिले. मुख्यमंत्री ने कहा कि मेट्रो विस्तार से सुरक्षित,आधुनिक ट्रांजिट सिस्टम मिलेगा. जयपुर के बढ़ते यातायात दबाव को कम करने में फेज-2 कारगर होगा. मेट्रो विस्तार अत्याधुनिक परिवहन तंत्र की दिशा में अहम कदम है.