मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जयपुर यातायात सुधार की समीक्षा की, यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के दिए निर्देश

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जयपुर यातायात सुधार की समीक्षा की, यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के दिए निर्देश

जयपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जयपुर यातायात सुधार की समीक्षा की. मुख्यमंत्री ने यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के निर्देश देते हुए कहा कि स्वयंसेवी संस्थाओं के साथ मिलकर अभियान चलाया जाएगा. एफएम के माध्यम से भी जागरूकता संदेश प्रसारित होंगे. चालान के साथ नियमावली भेजने की व्यवस्था होगी. सीएम को ट्रैफिक पुलिस ने वीओसी मोबाइल एप की जानकारी दी. आईटीएमएस और ड्रोन तकनीक से ट्रैफिक मॉनिटरिंग रीयल टाइम ट्रैफिक मैनेजमेंट की दिशा में बड़ा कदम है. जयपुर में इंटीग्रेटेड कमांड सेंटर बनाने की योजना जेडीए, परिवहन और ट्रैफिक पुलिस मिलकर कार्य करेंगे. जयपुर का ट्रैफिक कमांड सेंटर मॉडल सेंटर के रूप में विकसित होगा.

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जयपुर के ट्रैफिक सिस्टम सुधारने की कवायद में जुटे. महल रोड, डिग्गी रोड और कालवाड़ रोड के कार्यों में गति लायी जाएगी. स्कीमों की सेक्टर रोड कार्यवाही तेजी से आगे बढ़ेगी. जयपुर शहर में पार्किंग व्यवस्था को सुव्यवस्थित किया जाएगा. जेडीए, नगर निगम और ट्रैफिक पुलिस मिलकर काम करेंगे. पार्किंग स्थानों का नियमानुसार संचालन सुनिश्चित होगा. अव्यवस्थित पार्किंग से जाम की समस्या कम होगी. शहर में बेहतर ट्रैफिक अनुशासन लागू करने की तैयारी है. विभागों को समन्वय से काम करने के निर्देश दिए. ट्रैफिक व्यवस्था को आधुनिक बनाने की पहल है. यातायात सुधार के लिए सरकार की सख्त मॉनिटरिंग है.

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि अनियमित मीडियन ओपनिंग को जल्द बंद करने के निर्देश दिए. शहर में यू-टर्न स्थानों को चिन्हित कर कार्यशील बनाया जाएगा. पैदल यात्रियों के लिए सुरक्षित क्रॉसिंग व्यवस्था बनेगी. प्रमुख चौराहों और बाजारों में नियंत्रित क्रॉसिंग विकसित होगी. स्कूल क्षेत्रों में सड़क सुरक्षा पर विशेष ध्यान है. स्पष्ट संकेत बोर्ड और गति नियंत्रण व्यवस्था लागू होगी. जेब्रा क्रॉसिंग की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए. सड़क सुरक्षा को लेकर विभागों को सतर्क रहने के निर्देश दिए. आमजन को सुरक्षित यातायात वातावरण देने का लक्ष्य है. ट्रैफिक प्रबंधन में आधुनिक उपायों को बढ़ावा मिलेगा.

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि महल रोड, सीकर रोड और न्यू सांगानेर रोड सिग्नल फ्री होंगे. बेहतर ट्रैफिक मैनेजमेंट के लिए डबल यू-टर्न बनाए जाएंगे. शहर में जाम से राहत देने की योजना पर काम शुरू होगा. रामबाग चौराहे की फ्री लेफ्ट टर्न व्यवस्था सफल रही. अब अन्य व्यस्त चौराहों पर भी फ्री लेफ्ट टर्न लागू होगी. प्रमुख मार्गों पर ट्रैफिक प्रवाह सुगम बनाने की योजना है. चिन्हित चौराहों पर लेन निर्धारण का कार्य होगा. गोल चक्कर निर्माण कार्यों को प्राथमिकता से पूरा किया जाएगा. बढ़ते ट्रैफिक दबाव को संतुलित करने की योजना है. शहर में स्मार्ट ट्रैफिक मैनेजमेंट पर सरकार का जोर है.

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि अरण्य भवन-जगतपुरा एलिवेटेड रोड की डीपीआर जल्द बनेगी. अजमेर रोड पुरानी चुंगी अंडरपास प्रस्ताव पर काम तेज होगा. राम मंदिर से रेलवे सर्किल तक वैकल्पिक मार्ग का अध्ययन, प्रस्तावित आरओबी के ट्रैफिक दबाव का पुनः आकलन होगा. द्रव्यवती एलिवेटेड कॉरिडोर की डीपीआर तैयार करने के निर्देश दिए. शहर में भविष्य की यातायात जरूरतों को ध्यान में रखकर योजना है. जेडीए को प्रोजेक्ट्स में गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए. समयबद्ध तरीके से सभी परियोजनाओं को पूरा करने पर जोर दिया.

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि लापरवाही पर अधिकारियों व निर्माणकर्ताओं पर पेनल्टी लगेगी. जेडीए और यातायात पुलिस को समन्वय से काम करने के निर्देश दिए. शहर में सुरक्षित और सुगम यातायात व्यवस्था पर जोर दिया. सीबीआई फाटक आरओबी कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए. सालिग्रामपुरा फाटक आरओबी निर्माण कार्य को गति मिलेगी. सिविल लाइन फाटक आरओबी का काम भी तेजी से पूरा होगा. गोपालपुरा एलिवेटेड रोड के कार्यों को गुणवत्ता से पूरा करने के निर्देश दिए. सांगानेर एलिवेटेड रोड परियोजना को भी शीघ्र पूरा करने को कहा.

बैठक में सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा कि यातायात के रीयल टाइम मैनेजमेंट के लिए नया इंटीग्रेटेड कमाण्ड सेंटर बनाए. प्रगतिरत आरओबी एवं एलिवेटेड रोड निर्माण कार्य को गति दे. प्रमुख मार्गों पर डबल यू-टर्न एवं फ्री लेफ्ट टर्न कार्ययोजना को लागू करें. शहर में अनियमित मीडियन ओपनिंग को जल्द बंद करें. पार्किंग स्थलों का व्यवस्थित एवं नियमानुसार संचालन सुनिश्चित हो. निर्माण कार्य में लापरवाही करने वालों के विरुद्ध हो ठोस कार्रवाई. जेएलएन मार्ग पर यातायात प्रबंधन का प्रभावी प्लान बनाया जाए.