जयपुरः IG विकास कुमार के नेतृत्व में ANTF ने बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस पर फायरिंग कर फरार कुख्यात फरार इनामी अपराधी हत्थे चढ़ा है. ANTF ने एक साल से फरार 25 हजार रुपए के इनामी आरोपी संदीप राज को दबोचा है. अपराधी को 'ऑपरेशन कलर फोटो' चलाकर जयपुर से दबोचा गया. अपराधी फरारी के दौरान छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश सहित विभिन्न स्थानों पर ठिकाने बदलकर रह रहा था.
संदीप राज शर्मा के विरुद्ध जयपुर के रामनगरिया थाने में मामला दर्ज हुआ था. जून 2025 को फायरिंग एवं आर्म्स एक्ट सहित गंभीर धाराओं में प्रकरण दर्ज हुआ था. आरोपी संदीप राज पर गंभीर धाराओं में 11 प्रकरण दर्ज हुआ. आरोपी पर पुलिस थाना खोहनागोरियन, कानोता, बस्सी, रामनगरिया में मारपीट, अपहरण, आपराधिक षडयंत्र व अन्य गंभीर धाराओं में प्रकरण दर्ज है.