जयपुर के रेनवाल में भीषण सड़क हादसा, दो मोटरसाइकिलों में आमने-सामने जोरदार भिड़ंत, 2 लोगों की दर्दनाक मौत

जयपुर के रेनवाल में भीषण सड़क हादसा, दो मोटरसाइकिलों में आमने-सामने जोरदार भिड़ंत, 2 लोगों की दर्दनाक मौत

जयपुरः जयपुर के रेनवाल में भीषण सड़क हादसा हुआ है. दो मोटरसाइकिलों में आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई. हादसे में 2 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. वहीं 2 महिलाओं सहित 3 लोग हुए गंभीर रूप से घायल हुए है. सूचना पर SHO राजेंद्र यादव पुलिस टीम व एंबुलेंस के साथ मौके पर पहुंचे.      

सभी घायलों को उप जिला अस्पताल पहुंचाया गया. हादसे की खबर से अस्पताल में अफरा-तफरी मची. चौमूं-रेनवाल राजमार्ग पर डूंगरी स्टैंड के पास ये हादसा हुआ.