प्रतापगढ़ः मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा प्रतापगढ़ दौरे पर है. सीएम ने 924 करोड़ रुपए के 1452 विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण किया. मुख्यमंत्री दशहरा मैदान में सभा को संबोधित कर रहे है. सीएम ने सभी देवी देवताओं के जयकारे लगवाए. उन्होंने कहा कि मैं बहुत ही सौभाग्य शाली हूं. आज मुझे दीपेश्वर महादेव मंदिर के दर्शन का सौभाग्य हुआ है. क्योंकि आज पूर्णमासी है. मुझे गांव से बहुत लगाव है. गांवों के लोगों का जीवन सबसे शुद्धता का प्रतीक है. मैं आप सबके बीच आया था. और मैंने जाना था कि किस तरह से गांव के लोगों का जीवन सुगम हो. पीएम नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हमारी सरकार काम कर रही है.
पीएम मोदी कहते हैं देश में सिर्फ 4 जातियां है गरीब, किसान, मजदूर और युवा. राजस्थान में हमारी सरकार ने पिछले ढाई साल में कई काम किये. हमने पिछले ढाई साल में अटके समझौते को पूरा किया. और पानी की समस्या को दूर करने के लिए काम किया. सीएम ने जल समझौते के बारे में जानकारी दी. किसान को हम 2027 में कृषि के लिए दिन में लाइट देंगे. हम 26 जिलों में दिन में लाइट देने का काम कर रहे हैं.
हमारी सरकार पूरी तरह से युवाओं के उत्थान के लिये काम कर रही है. पीएम मोदी को सीएम और पीएम के रूप में काम करते हुए 25 साल पूर्ण हो रहे हैं. विकसित भारत विकसित राजस्थान में हम सब का योगदान होना चाहिए. हमारी सरकार लगातार काम कर रही है. कांग्रेस के लोगों ने जो 5 साल में काम नहीं किए और हमारी सरकार ने ढाई साल में ही कई बड़े काम कर दिए. आने वाले पंचायत समिति-जिला परिषद के चुनाव में भाजपा को भारी मतों से जीत दिलवानी है. मैं यही आपसे निवेदन करना चाहता हूं.