जयपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा कल प्रतापगढ़-उदयपुर दौरे पर रहेंगे. मुख्यमंत्री करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात देंगे. निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री कल सुबह 11 बजे जयपुर एयरपोर्ट से रवाना होंगे. दोपहर 12:40 बजे सबसे पहले दीपेश्वर महादेव मंदिर में दर्शन और पूजा-अर्चना करेंगे.
इसके बाद दोपहर 1 बजे दशहरा मैदान में आयोजित सभा में करोड़ों के विकास कार्यों का शिलान्यास-लोकार्पण करेंगे. मुख्यमंत्री शिलान्यास-लोकार्पण के बाद जनसभा को संबोधित करेंगे. दोपहर 2:05 बजे राजकीय महाविद्यालय ऑडिटोरियम में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ संवाद करेंगे.
प्रतापगढ़ से मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से उदयपुर पहुंचेंगे. शाम 4 बजे रूपिस रिजॉर्ट, उदयपुर में कार्यकर्ताओं के साथ संवाद कार्यक्रम में शामिल होंगे. प्रतापगढ़-उदयपुर दौरे के बाद मुख्यमंत्री शाम को जयपुर लौटेंगे.
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा कल रहेंगे प्रतापगढ़-उदयपुर दौरे पर:
-मुख्यमंत्री करोड़ों के विकास कार्यों की देंगे सौगात
-निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री कल सुबह 11 बजे जयपुर एयरपोर्ट से होंगे रवाना
-दोपहर 12:40 बजे सबसे पहले दीपेश्वर महादेव मंदिर में करेंगे दर्शन और पूजा-अर्चना
-इसके बाद दोपहर 1 बजे दशहरा मैदान में आयोजित सभा में करोड़ों के विकास कार्यों का करेंगे शिलान्यास-लोकार्पण
-मुख्यमंत्री शिलान्यास-लोकार्पण के बाद जनसभा को करेंगे संबोधित
-दोपहर 2:05 बजे राजकीय महाविद्यालय ऑडिटोरियम में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ करेंगे संवाद
-प्रतापगढ़ से मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से पहुंचेंगे उदयपुर
-शाम 4 बजे रूपिस रिजॉर्ट, उदयपुर में कार्यकर्ताओं के साथ संवाद कार्यक्रम में होंगे शामिल
-प्रतापगढ़-उदयपुर दौरे के बाद मुख्यमंत्री शाम को लौटेंगे जयपुर