मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बोले-आज के समय में जल ही जीवन, 'हरियाणा-दिल्ली और राजस्थान को मिलेगा पानी'

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बोले-आज के समय में जल ही जीवन, 'हरियाणा-दिल्ली और राजस्थान को मिलेगा पानी'

नई दिल्ली: केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल के निवास पर बैठक खत्म हुई. बैठक में राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और हरियाणा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मौजूद रहे. बैठक के बाद केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल ने कहा कि कैनाल से नहीं ले जाकर पाइप लाइन से पानी लाया जाएगा. हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि आज के समय में जल ही जीवन है. 

हरियाणा-दिल्ली और राजस्थान को पानी मिलेगा. आपको बता दें कि यमुना जल परियोजना के MoU को लेकर दिल्ली में अहम बैठक हुई. केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल के निवास पर बैठक हुई. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी मौजूद रहे.

बैठक के बाद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा मीडिया से रूबरू होते हुए कहा कि सभी राज्यों में जल के आपसी विवादों का निराकरण पूरे देश में हो रहा है. चाहे वो राजस्थान मध्य प्रदेश हो या हरियाणा-राजस्थान हो, या हिमाचल-उत्तराखंड, हरियाणा, उत्तर प्रदेश दिल्ली का हो, नई योजनाएं बन रही हैं.

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में वर्षों पुराने विवादों का हल हो रहा है. केंद्रीय जल संसाधन मंत्री और हरियाणा के मुख्यमंत्री को मैं धन्यवाद देता हूं. राजस्थान में यमुना के पानी की मांग लंबे समय से हो रही है. आज बैठकर परियोजना को आगे बढ़ाया गया है, जल्द प्रधानमंत्री के नेतृत्व में MoU होगा.

आने वाले समय पर में MoU होने वाला है उस पर काम करेंगे. राजस्थान में पानी की कमी और आवश्यकता है, इसमें राजस्थान के हिस्से का पानी मिलेगा. इस तरह के मसलों का प्रधानमंत्री के नेतृत्व में लगातार समाधान हो रहा है. आने वाले समय में जल प्रबंधन को लेकर हर किसान और जनता को फायदा मिलेगा. विकसित भारत 2047 के लिए यह सब आवश्यक है और पूरा भी होगा.