नई दिल्लीः भारत के चीफ जस्टिस बीआर गवई आज रिटायर होंगे. कल राष्ट्रपति भवन में जस्टिस सूर्यकांत 53वें नए CJI की शपथ लेंगे. इस अवसर पर भूटान,केन्या,मलेशिया,नेपाल,श्रीलंका,मॉरीशस और ब्राजील सहित कई देशों के मुख्य न्यायाधीश भी मौजूद रहेंगे. यह समारोह भारतीय न्यायपालिका के लिए एक महत्वपूर्ण क्षण होगा.
गवई ने भावुक विदाई के साथ 40 साल का न्यायिक सफर याद किया. कहा कि आप सभी की भावनाएं सुनकर मेरी आवाज रुक-सी गई. मैं जब इस अदालत कक्ष से आखिरी बार बाहर जाऊंगा. तो इसी संतोष के साथ जाऊंगा कि मैं देश के लिए जो कर सकता था,वो किया.
पत्रकारों से बातचीत में बोले नए CJI-'लंबित मामलों को प्राथमिकता देंगे. ऐसे मामलों की पहचान करेंगे जो वर्षों से न्यायिक प्रक्रिया को रोक रहे है. लोगों को समझना चाहिए सुप्रीम कोर्ट आने से पहले हाईकोर्ट में अपील हो.