अजमेर : लाखों विद्यार्थियों का इंतजार खत्म हो गया है. राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 10वीं परीक्षा का परिणाम जारी हो गया है. 10वीं बोर्ड का परिणाम 94.23% रहा. 93.63% छात्र, 94.20% छात्राओं का परिणाम रहा.
शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने अजमेर में बोर्ड कार्यालय से परिणाम जारी किया. 10वीं बोर्ड के साथ 5वीं और 8वीं बोर्ड का भी परिणाम जारी हुआ. 8वीं बोर्ड का परीक्षा परिणाम 97.01% रहा. वहीं 5वीं बोर्ड का परीक्षा परिणाम 97.75% रहा. नतीजे जारी होते ही स्टूडेंट्स ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते है.
यहां पर चेक करें 5वीं, 8वीं का रिजल्ट
–राजस्थान बोर्ड RBSE शाला दर्पण 5वीं, 8वीं रिजल्ट जारी कर दिया गया.
–ऑफिशियल RBSE वेबसाइट – rajshaladarpan.rajasthan.gov.in रिजल्ट का लिंक एक्टिव हो जाएगा.
–कक्षा 5वीं और 8वीं देखने के लिए लॉगिन डिटेल्स जैसे रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर और दूसरी डिटेल्स डालें.
–रिजल्ट आपके सामने आ जाएगा, इसे डाउनलोड करके भविष्य में के लिए सेव कर लें.
यहां पर चेक करें 10 वीं का रिजल्ट:
राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 लाइव: rajeduboard.rajasthan.gov.in या rajresults.nic.in इनमें से किसी भी वेबसाइट पर जाएं.
– होमपेज पर 10वीं रिजल्ट 2026 वाला लिंक ढूंढें और क्लिक करें.
– अपना रोल नंबर डालें और सबमिट करें.
– आपकी पूरी मार्कशीट स्क्रीन पर आ जाएगी.
– इसे डाउनलोड कर लें.