मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा डिजिफेस्ट को लेकर उत्साहित, IT निवेशकों सहित विभिन्न बहुराष्ट्रीय कंपनियों के CEO से की भेंट

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा डिजिफेस्ट को लेकर उत्साहित, IT निवेशकों सहित विभिन्न बहुराष्ट्रीय कंपनियों के CEO से की भेंट

जयपुर : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा डिजिफेस्ट को लेकर काफी उत्साहित हैं. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आज डिजिफेस्ट से पहले CMR में मुलाकात की. आईटी निवेशकों सहित विभिन्न बहुराष्ट्रीय कंपनियों के CEO से भी भेंट की.  

मुख्यमंत्री का विजन है कि युवा डिजिटली भी आगे बढ़े, जिससे रोजगार के अवसर खुलेंगे. राजस्थान में आईटी सेक्टर में असीम संभावनाएं हैं. नवाचार को आगे बढ़ाने के लिए सरकार तैयार है. अच्छे कार्य के लिए राजस्थान के IT सेक्टर के विकास के लिए सहयोग के लिए तैयार है. राजस्थान में डिजिटल माहौल बनेगा, डिजिफेस्ट से स्टार्टअप्स को मंच मिलेगा. 

डिजिफेस्ट में कई राज्य एवं निवेशक, उद्योग जगत के लोग भी हिस्सा ले रहे हैं. स्टार्टअप्स विद्यार्थी, पॉलिसी मेकर्स, टैक लीडर, इन्वेस्टर, आईटी स्टूडेंट्स भाग ले रहे हैं. डिजिफेस्ट टाई ग्लोबल समिट का आज मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने उद्घाटन किया. आज से 6 जनवरी तक डिजिफेस्ट में विभिन्न सेशन्स आयोजित होंगे.