CM भजनलाल शर्मा ने अतिवृष्टि को लेकर प्रमुख अधिकारियों एवं कलेक्टरों की ली बैठक, राहत और बचाव कार्यों में और तेजी लाने के दिए निर्देश

CM भजनलाल शर्मा ने अतिवृष्टि को लेकर प्रमुख अधिकारियों एवं कलेक्टरों की ली बैठक, राहत और बचाव कार्यों में और तेजी लाने के दिए निर्देश

जयपुर : सीएम भजनलाल शर्मा ने बरसात पर सरकारी इंतजामों को महत्वपूर्ण बैठक लेकर ली. सीएम भजनलाल शर्मा ने CMR पर अतिवृष्टि को लेकर प्रमुख अधिकारियों एवं कलेक्टरों की बैठक ली. 

मुख्यमंत्री पहले भी अतिवृष्टि एवं जल भराव पर जिले से डायरेक्ट लगातार  फीडबैक ले रहे है. आज वीडियो कांफ्रेंस के जरिए जिले के प्रमुख अधिकारियों से जुड़कर फीडबैक लिया. 

वीडियो कांफ्रेंस से जुड़े जिलों के कलेक्टर भी सरकारी इंतजाम, भारी वर्षा, जल भराव, छोटों पुलों की स्थिति, नुकसान की स्थिति, मुआवजा आदि पर समीक्षा की. मुख्य सचिव सुधांश पंत और अन्य उच्चाधिकारी बैठक में उपस्थित रहे.