जयपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा दिल्ली दौरे पर है. यहां उन्होंने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मुलाकात की, उनके बीच यह मुलाकात करीब 45 मिनट तक चली. इस अवसर पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि आज नई दिल्ली प्रवास के दौरान माननीय केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण जी से शिष्टाचार भेंट कर राजस्थान के सर्वांगीण विकास एवं आर्थिक प्रगति पर सकारात्मक चर्चा की.
इस अवसर पर राजस्थान के समावेशी विकास, लोक कल्याणकारी योजनाओं के सफल क्रियान्वयन और प्रदेश में इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूती देने हेतु SASCI योजना के अंतर्गत मिल रहे केंद्र सरकार के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया. विकसित राजस्थान' के संकल्प को सिद्ध करने की दिशा में यह सहयोग अत्यंत प्रेरणादायी है.
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा दिल्ली दौरे पर
-वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की मुख्यमंत्री ने मुलाकात
-करीब 45 मिनट तक चली दोनों के बीच मुलाकात
-राजस्थान के सर्वांगीण विकास एवं आर्थिक प्रगति पर की सकारात्मक चर्चा
-राजस्थान के समावेशी विकास,लोक कल्याणकारी योजनाओं के सफल क्रियान्वयन,
-प्रदेश में इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूती देने के लिए...
-...SASCI योजना के अंतर्गत मिल रहे केंद्र के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया
-'विकसित राजस्थान' के संकल्प को सिद्ध करने की दिशा में यह सहयोग अत्यंत प्रेरणादायी