CM भजनलाल शर्मा ने ली विधायक दल की बैठक, कहा- विधायकों पर तीसरी आंख भी है इसलिए आप लोग ध्यान रखें

CM भजनलाल शर्मा ने ली विधायक दल की बैठक, कहा- विधायकों पर तीसरी आंख भी है इसलिए आप लोग ध्यान रखें

जयपुर : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने विधानसभा की हां पक्ष लॉबी में भाजपा विधायक दल की बैठक ली. इस दौरान भजनलाल शर्मा ने सदन में अच्छे परफार्मेंस करने वाले विधायकों की सराहना करते हुए कहा कि विधायकों पर तीसरी आंख भी है इसलिए आप लोग ध्यान रखें. 

आप लोगों ने जो मांगा वो दिया. सीएम ने मंत्रियों से कहा कि 5 साल में 200 विधानसभाओं तक जाना है. जनता के बीच में 8-10 घंटे रह कर काम करें. सबसे सुखद बात है कि 2 साल में सरकार की एंटी इनकंबेंसी बिलकुल नहीं हुई. राजस्थान दिवस में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने का अवसर है.

राजस्थान दिवस की शुरुआत स्वच्छता अभियान-विकसित करने से होगी. इसके अलावा विद्यालयों में निबंध प्रतियोगिता, एक जिला एक उत्पाद प्रदर्शनी, जनजाति कला प्रदर्शनी, युवा शक्ति मेला, उद्योगपतियों के साथ संवाद,किसान सम्मेलन, मंदिरों में आरती, जयपुर में सांस्कृतिक संध्या व आतिशबाजी का आयोजन होगा. 

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ली विधायक दल की बैठक
-विधानसभा की हां पक्ष लॉबी में भाजपा विधायक दल की बैठक 
-सदन में अच्छे परफार्मेंस करने वाले विधायकों की सराहना की 
-कहा-'विधायकों पर तीसरी आंख भी है इसलिए आप लोग ध्यान रखें' 
-'आप लोगों ने जो मांगा वो दिया'
-मंत्रियों से कहा-'5 साल में 200 विधानसभाओं तक जाना है '
-'जनता के बीच में 8-10 घंटे रह कर काम करें'
-'सबसे सुखद बात है कि 2 साल में सरकार की एंटी इनकंबेंसी बिलकुल नहीं'
-'राजस्थान दिवस में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने का अवसर'
-'राजस्थान दिवस की शुरुआत स्वच्छता अभियान-विकसित करने से होगी'
-'इसके अलावा विद्यालयों में निबंध प्रतियोगिता, एक जिला एक उत्पाद प्रदर्शनी,'
-'जनजाति कला प्रदर्शनी, युवा शक्ति मेला, उद्योगपतियों के साथ संवाद,किसान सम्मेलन'
-'मंदिरों में आरती, जयपुर में सांस्कृतिक संध्या व आतिशबाजी का होगा आयोजन '