जयपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने HPCL रिफाइनरी में लगी आग की घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि पचपदरा स्थित HPCL राजस्थान रिफाइनरी में आग लगने की घटना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है.
इस संबंध में प्रशासनिक अधिकारियों और रिफाइनरी प्रबंधन से त्वरित वार्ता कर स्थिति की विस्तृत जानकारी ली है. वर्तमान में स्थिति पूर्णतः नियंत्रण में है. सुरक्षा मानकों को सर्वोपरि रखते हुए, माननीय प्रधानमंत्री जी का प्रस्तावित दौरा फिलहाल स्थगित किया गया है.
इस घटना की उच्चस्तरीय जांच के निर्देश दिए गए हैं. सभी प्रदेशवासियों के आशा की प्रतीक इस रिफाइनरी का भव्य उद्घाटन शीघ्र ही माननीय प्रधानमंत्री जी के कर-कमलों द्वारा संपन्न होगा.
पचपदरा स्थित HPCL राजस्थान रिफाइनरी में आग लगने की घटना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है।
— Bhajanlal Sharma (@BhajanlalBjp) April 20, 2026
इस संबंध में प्रशासनिक अधिकारियों और रिफाइनरी प्रबंधन से त्वरित वार्ता कर स्थिति की विस्तृत जानकारी ली है। वर्तमान में स्थिति पूर्णतः नियंत्रण में है।
सुरक्षा मानकों को सर्वोपरि रखते हुए, माननीय… https://t.co/hNuzEXBfDz