पंजाब और हरियाणा में सर्द मौसम जारी, न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे

चंडीगढ़: पंजाब और हरियाणा के कई इलाकों में सर्द मौसम का सितम जारी है. मौसम विज्ञान विभाग ने सोमवार को यह जानकारी दी. विभाग के अनुसार, पंजाब में बठिंडा का न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस कम पर 3.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

वहीं, अमृतसर में न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम के साथ 3.6 डिग्री सेल्सियस, लुधियाना का न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम पर 7.4 डिग्री सेल्सियस, पटियाला का न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 5.7 डिग्री सेल्सियस, फरीदकोट का न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस और गुरदासपुर का न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, हरियाणा में तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस कम पर 7.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

दो डिग्री कम पर 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया:
इसी तरह, हिसार में रात का तापमान सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस की कमी के साथ 5.6 डिग्री सेल्सियस, करनाल में न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री सेल्सियस, नारनौल में न्यूनतम तापमान 6.1 डिग्री सेल्सियस, रोहतक में न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस और भिवानी में न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री सेल्सियस रहा. पंजाब और हरियाणा की संयुक्त राजधानी एवं केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम पर छह डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. सोर्स-भाषा