Weather News: पंजाब और हरियाणा में कड़ाके की ठंड जारी, कई जगहों पर तापमान सामान्य से कुछ डिग्री कम दर्ज

चंडीगढ़: पंजाब और हरियाणा में शनिवार को भी कड़ाके की ठंड जारी रही तथा दोनों राज्यामें में कई जगहों पर तापमान सामान्य से कुछ डिग्री कम दर्ज किया गया. मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक पंजाब में बठिंडा राज्य में सबसे ठंडा स्थान रहा जहां न्यूनतम तापमान 1.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से चार डिग्री कम है. 

न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया:
इसके अलावा, अमृतसर, लुधियाना, पटियाला, पठानकोट, फरीदकोट और गुरदासपुर में न्यूनतम तापमान क्रमश: 3.3 डिग्री, आठ डिग्री, 5.6 डिग्री, 5.8 डिग्री, 2.6 डिग्री और 5.2 डिग्री सेल्सियस रहा. पंजाब और हरियाणा की संयुक्त राजधानी एवं केंद्रशासित प्रदेश चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. 

हरियाणा के अंबाला में न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस और हिसार में न्यूनतम तापमान में 3.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से पांच डिग्री कम है. वहीं, राज्य के करनाल, नारनौल, रोहतक, भिवानी और सिरसा में न्यूनतम तापमान क्रमश: 4.2 डिग्री, 2.6 डिग्री, 4.6 डिग्री, 3.5 डिग्री और 2.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. सोर्स-भाषा