जयपुर: मजदूर दिवस पर महंगाई की मार पड़ी है. कमर्शियल सिलेंडर इतिहास में पहली बार 3000 के पार हो गया है. कमर्शियल सिलेंडर के दामों में 993 रुपए की वृद्धि हुई है. कमर्शियल सिलेंडर 2106 रुपए से सीधा 3099 का हो गया है. विद्यार्थी और मजदूरों के लिए बना 5 किलो का छोटा सिलेंडर भी 833 रु.का हो गया है.
5 किलो के छोटा सिलेंडर में 241 रुपए 50 पैसे की वृद्धि हुई है. घरेलू गैस का सिलेंडर 916 रुपए 50 पैसे यथावत है. इस अभूतपूर्व वृद्धि के बाद होटल रेस्टोरेंट का खाना महंगा हो जाएगा. मांग और आपूर्ति में अंतर रहा तो कालाबाजारी चरम पर होगी. स्ट्रीट वेंडर्स के लिए सबसे बड़ी परेशानी का दौरा शुरू हो गया है. बड़ी हुई दरें आज सुबह 6 बजे से लागू हो गई हैं.
मजदूर दिवस पर महंगाई की मार !
-कमर्शियल सिलेंडर इतिहास में पहली बार 3000 के पार
-कमर्शियल सिलेंडर के दामों में 993 रुपए की वृद्धि
-2106 रुपए से सीधा 3099 का हुआ कमर्शियल सिलेंडर
-विद्यार्थी और मजदूरों के लिए बना 5 किलो का छोटा सिलेंडर भी हुआ 833 रु.का
-5 किलो के छोटा सिलेंडर में 241 रुपए 50 पैसे की वृद्धि
-घरेलू गैस का सिलेंडर 916 रुपए 50 पैसे यथावत
-इस अभूतपूर्व वृद्धि के बाद होटल रेस्टोरेंट का खाना हो जाएगा महंगा
-मांग और आपूर्ति में अंतर रहा तो चरम पर होगी कालाबाजारी
-स्ट्रीट वेंडर्स के लिए सबसे बड़ी परेशानी का दौरा हुआ शुरू
-बड़ी हुई दरें आज सुबह 6 बजे से हुई लागू