जयपुर: कांग्रेस को दशकों पुराना अपना पूर्व मुख्यालय 24 अकबर रोड़ अब जल्द खाली करना पड़ सकता है. क्योंकि एस्टेट डिपार्टमेंट ने 28 मार्च तक कांग्रेस को यह दफ्तर खाली करने का नोटिस के जरिए अल्टीमेटम दिया जा चुका है. साथ ही 5 रायसीना रोड़ स्थित यूथ कांग्रेस दफ्तर को लेकर भी नोटिस जारी किया है. उधर कांग्रेस नोटिस को लेकर कानूनी विकल्पों पर विचार कर सकती है. साथ ही सरकार से थोड़ी औऱ मोहलत भी मांग सकती है.
दिल्ली में कांग्रेस पार्टी का मुख्यालय पिछले साल इंदिरा भवन में शिफ्ट हो चुका है. लेकिन पुराने दफ्तर 24 अकबर रोड़ को अब तक खाली नहीं किया है. ऐसे में केंद्र सरकार के एस्टेट डिपार्टमेंट ने कांग्रेस को नोटिस थमा दिया है. अगले तीन दिन में यानि 28 मार्च तक परिसर खाली करने के निर्देश नोटिस में दिए गए हैं. साथ ही यूथ कांग्रेस के .5 रायसीना रोड वाले दफ्तर को भी खाली करने का भी नोटिस थमा दिया है. उधर कांग्रेस कहना है कि हम लोगों के गैस सिलेंडर और पेट्रोल-डीजल से जुड़े मुद्दे उठा रहे हैं. लेकिन तमाम मुद्दों से ध्यान भटकाने और विपक्ष की आवाज दबाने के लिए यह कदम उठाया है.
आपको बता दे कि साल 1978 में 24 अकबर रोड पर कांग्रेस का दफ्तर शुरु हुआ था. ऐसे में पिछले 48 साल के सफर में कांग्रेस की इस ऑफिस से कईं खट्टी-मिट्टी यादें जुड़ी हुई है. पिछले साल जनवरी 2025 में ही इंदिरा भवन में कांग्रेस का दफ्तर शिफ्ट हुआ था. लेकिन इसके बावजूद पुराने दफ्तर से ही अभी सारी गतिविधियां संचालित हो रही है. नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस नेता कईं विकल्पों पर विचार कर रहे है. कानूनी मदद का भी रास्ता अपना या जा सकती है. वहीं सरकार से खाली करने के लिए थोड़ा और वक्त भी मांगा जा सकता है.
आपको बता दे कि सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली के लुटियंस इलाके में भीड़ के चलते तमाम सियासी दलों को अपने दफ्तर बदलने और खाली करने के निर्देश दिए थे. उसके बाद बीजेपी ने दीनदयाल उपाध्याय मार्ग पर अपना दफ्तर बनाया और कांग्रेस ने भी बीजेपी दफ्तर के पास फिर अपना नया ठिकाना बना लिया. नया दफ्तर मिलने के बाद कांग्रेस के अकबर रोड़ और यूथ कांग्रेस परिसर का आवंटन रद्द कर दिया गया था. लेकिन रद्द होने के बावजूद कांग्रेस ने बार बार नोटिस मिलने पर भी इन्हें खाली नहीं किया. लेकिन अब सामने आ रहा है कि यह फाइनल नोटिस है और तय मियाद में अब परिसर खाली करने पड़ेंगे.